जूनियर ने सीनियर्स को दी भावभीनी विदाई
जोधपुर 16 मई। मौलाना आजाद मुस्लिम शिक्षक प्रशिक्षण विध्यालय बीएसटीसी में शनिवार को बीएसटीसी द्वित्य वर्ष का विदाई समारोह हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरूआत तिलावत ए कुरान से की गई। समारोह में मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेषनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी के पूर्व अध्यक्ष शब्बीर अहमद खिलजी, महासचिव मोहम्मद अतीक, मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. हामिद अली, सोसायटी सदस्य रऊफ अंसारी ने बीएड़ प्रशिक्षणार्थियों की होंसला अफज़़ाई करते हुए, भविष्य में नये विध्यार्थियों को क्वालिटी एज्यूकेशन देने की बात कही।
प्राचार्या जेबा नाज, उपप्राचार्या मोहम्मद आरिफ, स्वाती छंगाणी, सुमन राठौड़, फराह मेहर, गजेन्द्र सिंह खत्री, व्रजेश कुमार पारीक ने विदाई समारोह में बीएसटीसी विध्यार्थियों को सम्बोधित किया। जूनियर ने सीनियरर्स को एवं सीनियर्स ने शिक्षकों को डेडीकेट करते हुए मनमोहक स्पीच दी। छात्रध्यापिका सुश्री पूजन्ता टाक ने आकर्षक लोकनृत्य कार्यक्रम पेश किया। कार्यक्रम में धन्यवाद फरहा मेहर ने दिया। संचालन समुन राठौड व स्वाती छंगाणी ने किया।