Home > Latest News / महिला रोग सम्बन्धित व्याख्यान का हुआ सफल आयोजन

महिला रोग सम्बन्धित व्याख्यान का हुआ सफल आयोजन

May 16, 2015

महिला रोग सम्बन्धित व्याख्यान का हुआ सफल आयोजन महिला रोग मेडिकल कैम्प में हुई निःशुल्क जांच व दवाईया वितरण


जोधपुर 16 मई। हमसफर क्लब जोधपुर की ओर से कमला नेहरू नगर स्थित मौलाना आजाद मुस्लिम महिला बी.एड़. कॉलेज एवं मौलाना आजाद मुस्लिम बी.एड़. कॉलेज मेें छात्राध्यापिकाओं के लिए ‘महिला रोगों की निशुल्क जांच एवं दवाईयों सम्बन्धित मेडिकल व्याख्यान‘ का सफल आयोजन किया गया।

बीएड़ प्राचार्या डॉ. शौभा गुप्ता एवं महिला बीएड प्राचार्या डॉ. सपना सिंह राठौड ने कहा कि स्त्री-प्रसुति एवं निःसंतानता रोग विशेषज्ञ डॉ. सुमन गालवा ने अपने व्याख्यान में महिलाओं के रोगों सम्बन्धित सभी जरूरी बातें पॉवरपोइन्ट प्रजेन्टेशन से बताते हुए, जागरूक रहकर ये बातें अन्य महिलाओं को बताने की भी बात कहीं। बी.एड. प्रशिक्षणार्थियों ने अपनी जिज्ञासाओं को शांत करने के लिए इसी से जुडे़ प्रश्न भी पूछें।

इस अवसर पर आयोजित मेडिकल कैम्प में समस्त बी.एड़. छात्राध्यापिकाओं एवं शिक्षिकाओं ने स्वंय की निःशुल्क जांच, परामर्श एवं दवाईयां लेकर, शिविर का लाभ उठाया। इस मौके पर समस्त व्याख्यातागणों, बी.एड़. विध्यार्थियेां तथा हमसफर क्लब के अध्यक्ष रामलाल बेड़ा, कोषाध्यक्ष कानाराम सारण, सचिव रामप्रकाश जाखड़ सहित समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों का शेष सहयोग रहा।