अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर छात्राओं ने मानव श्रृंखला से दिया औरतों की इज्ज़त करने का पै़गाम रंगोली से उकेरा ‘रेस्पेक्ट वूमन‘ का संदेश
जोधपुर 07 मार्च। देश और दुनिया में महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ जागृति फैलाने और महिलाओं की रक्षा व उनके आत्मसम्मान को बढ़ाने के मकसद से अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी के अधीन संचालित कमला नेहरू नगर स्थित फिरोज खान मेमोरियल गर्ल्स सीनियर सैकेण्डरी विद्यालय परिसर में मानव श्रृंखला के माध्यम से छात्राओ की ओर से ‘रेस्पेक्ट वूमन‘ (RESPECT WOMEN) अर्थात औरतों की इज्जत करने का दुनिया को संदेश दिया गया।
इस मौके पर छात्राओं ने रंगोली के माध्यम से रेस्पेक्ट वूमन की आकृति उकेरी और हाथों में तख्तियां थामकर, ‘अगर नहीं होगी लड़की तो मां, पत्नी, बहन, बेटी कहां से पाओगे‘, ‘मां, पत्नी, बहन, बेटी को ज़रूरत है जीवन के हर स्तर पर परिवार एवं समाज के सहयोग की‘ साथ ही लड़की होने के महत्व पर भाषण एवं कविता के माध्यम से पेश किया।
प्रिन्सीपल शमीम शेख ने कहा कि वर्तमान परिदृश्य में सिर्फ कहने भर से ही नहीं, बल्कि समूचे विश्व में औरतों को वास्तविक अधिकार देने की ज़रूरत है और इसके लिए सभी को घर से ही अपनी बच्चियों को एक दोस्त की तरह समझकर, उन्हें समान अधिकार देने एवं हर क्षेत्र में उनके साथ खड़े होने की ज़रूरत है तभी सही मायनों में महिलाओं का सशक्तिकरण हो सकेगा।
इस मानव श्रृंखला में नूरबानो, नफीसा, नसीम, दिलशाद, इन्दु, मुन्नी, फर्रूखतस्कीन, शाहिदा, नसीमनईम, इशरत, समीर, अबुबकर, रूबी, कविता, शराफत, सुदेश, रईस, मीना, गजेन्द्र, मोहित, लुबना, समरीन, शबाना, शहबाज, फरहा, अरूणा, मेहरूनिशां, नसीम, राबिया सहित समस्त शिक्षकगण एवं विध्यार्थियों ने सहयोग किया।