Home > Latest News / एप्टिट्यूड, पर्सनलिटी और इन्ट्रेस्ट से बनता है करियर - मुदस्सर

एप्टिट्यूड, पर्सनलिटी और इन्ट्रेस्ट से बनता है करियर - मुदस्सर

May 30, 2015

एप्टिट्यूड, पर्सनलिटी और इन्ट्रेस्ट से बनता है करियर - मुदस्सर
‘दसवीं और बारहवीं के बाद क्या‘ विशयक ‘बैंग्लूरू की करियर यात्रा 2015‘ के तहत
‘करियर मार्गदर्शन एवं छात्रवृति जागरूकता कार्यक्रम में 
400 से अधिक विध्यार्थी व अभिभावक करियर की नई दिशाओं से हुए रूबरू

जोधपुर 30 मई। एप्टिट्यूड (स्वाभाविक क्षमता), पर्सनलिटी (व्यक्तित्व) और इन्ट्रेस्ट (रूचि) से करियर बनता है करियर की कामयाबी के लिए रूचि के साथ-साथ कड़ी मेहनत और हौसला भी आवश्यक है।

ये कहना है करियर इन्फोरमेशन एण्ड गाइडेन्स मूवमेन्ट फॉर ऑल (सिगमा) बैंग्लूरू के सीईओ अमीन-ए-मुदस्सर का। वे ‘करियर यात्रा 2015‘ के अन्तर्गत शनिवार को मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी के सभागार में आयोजित एक दिवसीय ‘करियर मार्गदर्शन एवं छात्रवृत्ति जागरूकता कार्यक्रम‘ बतौर मुख्यवक्ता शहर के छात्र-छात्राओं को सम्बोधित कर रहे थे।

अमीन-ए-मुदस्सर ने अपने पॉवरपोइन्ट प्रजेन्टेशन में दसवीं व बारहवीं के बाद पढ़ाई छोड़ चुके तथा हाल ही पासआउट विध्यार्थियों को मेडिकल, इंजिनियरिंग, फार्मेसी, फिजीयोथेरेपी, नर्सिंग, चार्टड एकाउन्टेंट, कम्पनी सेक्रेट्री, काउटिंग टेक्निशियन, फूड टेेक्निॉलोजी, एग्रीकल्चर, पैरामेडिकल साइन्स, आई.ए.एस. व आई.एफ.एस सहित देष व विदेष में साइन्स, कॉमर्स व आर्टस् से जुड़े 150 क्षेत्रों में करियर बनाने के लिए भर्ती प्रक्रिया, तैयारी तथा इससे जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।

उन्होने सरकारी, गैर सरकारी संस्थान एवं कॉरपोरेट समूहों के माध्यम से मिलनी वाली स्कॉलरशिप के बारे में बताया। सोसायटी के महासचिव मोहम्मद अतीक ने कहा कि वर्ष 2007 से शुरू हुई सिगमा का उद्देष्य देश और दुनिया के नौजवानों को भविष्य की मांग अनुसार काउसलिंग करना व उनकी एबिलिटी को उभारना है तथा सिगमा की ये करियर यात्रा का दल, एक मई से शुरू हुआ और सात जून 2015 तक देष के सात राज्यों, पच्चीस शहरों के बीस हजार किलोमीटर के सफर में लाखों विध्यार्थियों को गाइड करेगा।

आदर्श मुस्लिम के सम्पादक सलीम खिलजी ने सोसायटी का परिचय एवं मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी में संचालित कला, वाणिज्य व विज्ञान के समस्त कोर्सेज, सर्टिफिकेट कोर्सेज तथा यूनिवर्सिटी में शुरू हुए परीक्षा के सेमेस्टर सिस्टम के बारे में बताया। फ्री सॉफ्टवेयर अभियान से जुड़े कम्प्यूटर सॉफ्टवेयर विशेषज्ञ जीटी राव ने सभी क्षेत्रो में प्रयोग होने वाले फ्री सॉफ्टवेयर के बारे में जानकारी दी तथा बी.सी.ए. कोर्स के ब्रोशर का विमोचन भी किया।

कार्यक्रम के पूर्व में ‘करियर यात्रा 2015-वाट नेकस्ट ऑफ्टर टेन्थ और टवेल्थ क्लास‘ शीर्षक की करियर बुक तथा मारवाड मुस्लिम एज्यूकेशन एण्ड वेलफेयर सोसायटी के अन्तर्गत चलने वाले इस्लामी मालूमात के ग्यारहवें एडिशन की पुस्तिका का विमोचन किया गया। चार सौ से अधिक संख्या में आये सभी प्रतिभागियों को ये करियर पुस्तक निःशुल्क प्रदान की गई ताकि ये नौज़वान भविष्य की नई ऊंचाईयों को छू सकें।

समारोह की सफलता में यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. हामिद अली खान, डिप्टी रजिस्ट्रार राजिक वदूद, रफीक अहमद खान, मौलाना आजाद मुस्लिम निजी आईटीआई के प्रिन्सीपल मनीश माथुर, मौलाना अबुल कलाम आजाद मुस्लिम सीनियर सैकेण्डरी स्कूल के प्रिन्सीपल इंतिखाब आलम, कॉर्डिनेटर अतहर अहमद, फरूक अहमद सहित सभी सदस्यों का विशेष सहयोग रहा। ये करियर यात्रा सिगमा बैंग्लूरू, शाहीन ग्रुप ऑफ इन्स्टिट्यूशन्स औरंगाबाद, आयशा बाई एण्ड हाजी अब्दुल लतीफ चेरीटेबल ट्रस्ट, कर्नाटका ज़कात एण्ड चेरीटेबल ट्रस्ट तथा मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी जोधपुर के विशेष सहयोग से देश भर में संचालित की जा रही है। अंत में सोसायटी के पूर्व अध्यक्ष शब्बीर अहमद खिलजी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन मोहम्मद इकबाल चुंदड़ीगर ने किया।