Home > Latest News / निःशुल्क चिकित्सा शिविर में 192 मरीज हुए लाभान्वित

निःशुल्क चिकित्सा शिविर में 192 मरीज हुए लाभान्वित

June 01, 2015

निःशुल्क चिकित्सा शिविर में 192 मरीज हुए लाभान्वित


जोधपुर 01 जून। जोधपुर मेडिकल ट्रस्ट द्वारा संचालित उदय मन्दिर स्थित माई खदिजा अस्पताल एण्ड रिसर्च सेन्टर में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस कैम्प में सीनियर जनरल फिजिशियन डॉ. साबिर मोहम्मद टाक, ह्दय रोग विशेषज्ञ डॉ. समीर अली, ह्दयरोग, मधुमेह एवं फिजिशियन डॉ. साबिर अली, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. शूचि भार्गव, शिषू रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रिती मिड्डा, दन्त चिकित्सक डॉ. अब्दुल वहाब मोदी के नेतृत्व में स्त्री, शिषु, दन्त, चर्म सहित कई बिमारियों के 192 मरीजों की निःशुल्क जांच एवं उन्हें दवाईयां वितरित की गई। गरीब लोगोेें को निःशुल्क मेडिकल जांच एवं परामर्श उपलब्ध करवाने के मसकद से आयोजित इस मेडिकल केम्प में ट्रस्ट के अध्यक्ष अब्दुल्लाह खालिद कुरैशी, सचिव निसार अहमद खिलजी, कोषाध्यक्ष अब्दुल्लाह हारून, सह सचिव हिफजुर्रहमान, सदस्य फिरोज अहमद क़ाजी, सेन्टर के निदेशक फतेह मोहम्मद, सूलेमान भाटी, अब्दुल माबूद कम्पाउन्डर सहित अन्य स्टॉफगण का विशेष सहयोग रहा।