“सलाद-सज्जा” से दिया, मेहमानों का स्वागत व सत्कार का संदेश
जोधपुर 10 जून। “सलाद व शीतल पेय सजावट प्रतियोगिता” का उद्देश्य भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति के अनुसार रंगोली के रूप में सलाद व सॉफ्ट ड्रिंक को सतरंगी बनाकर, मेहमानों का सहर्ष स्वागत व सत्कार करना है। ये कहना है प्रभारी माधुरी दत्ता का।
दत्ता, कमला नेहरू नगर स्थित मौलाना आजाद मुस्लिम शिक्षक प्रशिक्षण महाविध्यालय के अधीन संचालित “इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविध्यालय स्टडी सेन्टर-2380” के अन्तर्गत, इग्नू बी.एड की 03 जून से 14 जून तक चलने वाली प्रथम कार्यशाला के आठवें दिन आयोजित “सलाद व शीतल पेय सजावट प्रतियोगिता” में बतौर मुख्य वक्ता प्रशिक्षणार्थियों को सम्बोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में समुह सी व डी ने पहला एवं समुह ए व बी ने दूसरा स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता में समुह ए के ग्रुप लीडर दीपाराम व गीता ने बताया कि तरबूज, पपीता, अनार, आम, निम्बू, संतरा, अनार व लिची चेरी आदि फ्रूटों के जरिये उल्लू का मॉडल, रंगोली एवं आइसक्रीम से कॉल्ड कॉफी बनाई। समुह बी के ग्रुप लीडर हिमताराम व माधुरी जैन ने गर्मी का सीजन ध्यान में रखकर, फ्रूट्स का चयन कर, एन्टरटेनमेन्ट थीम के जरिये डोरमोन, कार्टून, केले से बतख, जहाज को डि़जाइन किया गया। शीतल पेय पदार्थ में मेजिको मोकटेल बनाया गया।
समुह सी के ग्रुप लीडर प्रवीण व्यास व प्रमीला ने सलाद व सॉफ्ट ड्रिंक में केरी पोदीना पानी, आम सलाद, चेरी शेक, शेक लीची तथा तरबूज से घर बनाकर एकता का संदेश दिया तथा “इग्नू” के प्रतीक को कागज़ से बनाये लेपटॉप के जरिये प्रदर्शित कर दूरस्थ शिक्षा का संदेश दिया। समुह डी के ग्रुप लीडर शमीम व शैतान सिंह के नेतृत्व में एक ‘डी स्मार्ट रेस्टोरेन्ट‘ को डिजाइन किया गया। इसमें गेटमेन, रेसेपस्निस्ट, मेनू, सेफ, वेटर, कस्टमर व ऑनर को काल्पनिक रूप देकर, पेश किया गया। निर्णायकों ने रेस्टोरेन्ट की प्रस्तुति की सराहना की।
प्रतियोगिता में इग्नू की रिजनल डायरेक्टर ममता भाटिया, असिस्टेंट डायरेक्टर डॉ अजय वर्धन आचार्य, प्रोग्राम इंचार्ज माधुरी दत्ता, असिस्टेंट प्रोग्राम इंचार्ज सलीम अहमद, व्याख्याता डॉ. सपना सिंह राठौड़, गीता शर्मा, मोहम्मद रफीक, श्वेता अरोडा, ममता सिंह का विशेष सहयोग रहा। समस्त प्रशिक्षणार्थियों ने अति उत्साह का परिचय दिया।