“पंजाब, हिमाचल प्रदेष व हरियाणा के
शैक्षणिक भ्रमण से सकुशल लौटा 94 सदस्यों का दल”
जोधपुर 11 जून। कमला नेहरू नगर स्थित माई ख़दीजा इन्सटीट्यूट ऑफ नर्सिंग साईंसेज के 94 सदस्य दल अपने व्याख्यातागण के साथ पंजाब, हिमाचल प्रदेश व हरियाणा के दस दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण से सकुशल जोधपुर लौट आया।
भ्रमण प्रभारी इमरान अली चौहान ने बताया कि इस दल ने अमृतसर में स्वर्ण मन्दिर, वाघा बार्डर, पठानकोट ज्वालाजी, षिमला धर्मषाला में सबसे ऊंचाई पर बना क्रिकेट का इन्टरनेशनल ग्राउन्ड़, बौद्ध मन्दिर, कुल्लू मनाली, रोहतांग, रिवर राफ्टिंग, मनीकरण, चण्डीगढ़ में रॉक व रोज गार्डन, सुकना झील एवं कुरूक्षेत्र में स्पेस म्यूजियम, महाभारत भूमि आदि पर्यटन स्थलों का अवलोकन करने के साथ ही वहां से जुड़ी कला, संस्कृति, वेशभूशा, भाषा, परम्पराओं व शैक्षिक स्तर को नज़दीक से जाना और इससे जुड़ी हिमालय पर्वत श्रंखला तथा इसकी भौगोलिक स्थिति का अध्ययन किया।
नर्सिंग प्राचार्या जितेन्द्र खत्री ने कहा कि बीएड प्रशिक्षणार्थियों को अध्ययन के साथ-साथ भ्रमण जैसी अन्य सह शैक्षिक गतिविधियों में भाग लेने के मकसद से ये एज्यूकेशनल टूर आयोजित किये जाते है। जिससे विध्यार्थी जीवन के विभिन्न क्षेत्रो में सफलता अर्जित कर परिवार, कॉलेज, एवं देश का नाम विश्व स्तर पर रोशन कर सकें। इस दल में वाइस प्रिन्सीपल हितेशानन्द त्रिवेदी, व्याख्याता श्रीकान्त नायगर, महेन्द्र शर्मा, नरेन्द्र पालसिंह, इमरान अली चौहान, अनिता नायर, मीना विष्नोई, अल्लाहनूर मेहर साथ गये। सोसायटी के अध्यक्ष अब्दुल अजीज, उपाध्यक्ष नज़ीर खां, कोषाध्यक्ष हाजी मोहम्मद इसहाक, महासचिव मोहम्मद अतीक, नर्सिंग के मेडिकल एड़वाइजर फिरोज अहमद काजी ने दल को सकुशल लौटने पर बधाई दी।