Home > Latest News / मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी के शीघ्र निर्माण के लिए रमज़ान में आर्थिक सहयोग की हुई अपील

मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी के शीघ्र निर्माण के लिए रमज़ान में आर्थिक सहयोग की हुई अपील

June 15, 2015


मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी के
शीघ्र निर्माण के लिए रमज़ान में आर्थिक सहयोग की हुई अपील
निर्माणाधीन नये परिसर पर, आयोजित बैठक में, हुई सामूहिक दुआ

जोधपुर 15 जून । मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी के गंगाणा रोड़ स्थित (बुझावड़ गांव) में निर्माणाधीन नये परिसर स्थल पर मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी के जनरल कौन्सिल, सोसायटी सदस्यों व शहर के प्रबुद्धजनों की मौजूदगी में बैठक का आयोजन किया गया। सोसायटी के महासचिव मोहम्मद अतीक ने कहा कि बैठक में आधे से ज्यादा निर्माण हो चुके दो ब्लॉक के शीघ्र पूरे हो जाने के बारे में विचार विमर्श किया गया। सोसायटी के सदस्यों ने राय दी कि इस रमज़ान में दी जाने वाली ज़कात, मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी को दें, ताकि इसकी बुनियाद में हमारी सहभागिता सुनिश्चित हो। इस दौरान बैठक में मौजूद कुछ समाजसेवियों ने निर्माणाधीन यूनिवर्सिटी भवन को आर्थिक सहायता मुहैया करवाने का भरोसा भी दिलाया।

बैठक में संस्थान की प्रगति, स्कूल, बोर्ड एवं यूनिवर्सिटी रिजल्ट, स्कॉलरशिप, दीनयात, भविष्य की योजनाएं तथा नये कोर्सेज के बारे में बताया गया।

पूर्व वक्फ बोर्ड चेयरमेन शौकत अंसारी, पूर्व सोसायटी अध्यक्ष हाजी अबादुल्लाह कुरैशी, शब्बीर अहमद खिलजी, यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष डॉ. एच.ए. खान, पूर्व अध्यक्ष डॉ. गुलाम रब्बानी, चीफ कन्जरवेटिव ऑफिसर इस्हाक अहमद मुगल, सोसायटी अध्यक्ष अब्दुल अजीज, महासचिव मोहम्मद अतीक, उपाध्यक्ष नजीर खां, कोषाध्यक्ष हाजी इस्हाक खां, सदस्य हसन गौरी, मोहम्मद अली चुंदड़ीगर, मोहम्मद इस्माईल, अब्दुर्रहमान खिलजी, हारून खान, खालिद कुरैशी, अब्दुल मजीद ईदगाह, अब्दुल रऊफ, रजब अली कांट्रेक्टर, रऊफ अंसारी, सलीम खिलजी, फिरोज अहमद काजी, निसार खिलजी, मोहम्मद साबिर व महिला सदस्यगण, उनके परिवारजन एवं शहर के गणमान्य लोगों ने बैठक में शिर्कत की। पूर्व में तिलावते कुरान सलीम खिलजी ने किया। अंत में यूनिवर्सिटी की कामयाबी के लिए मोहम्मद रमज़ान की सदारत में सामूहिक दुआ की गई। शुक्रिया अध्यक्ष अब्दुल अजीज ने दिया।