डिजिटल, स्किल और मेक इण्डिया की हॉबी शिविर में दिखी झलक - डॉ. मित्तल
“ग्रीष्मकालीन महिला हॉबी आर्ट एण्ड क्राफ्ट्स प्रशिक्षण शिविर” का प्रशस्ति पत्र वितरण के साथ हुआ समापन
जोधपुर 18 जून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के डिजिटल इण्डिया, स्किल इण्डिया और मेक इण्डिया अभियान की सफलता, हॉबी शिविर जैसे सफल प्रयासों से ही होगी। ये कहना है ‘एल.एम. कॉलेज ऑफ साईंसेज एण्ड टेक्नॉलोजी के पूर्व प्रिन्सीपल तथा हैण्डीक्राफ्रट इण्डस्ट्रीज के टेक्नीकल एडवाईजर डॉ डी.एस. मित्तल‘, का।
वे, कमला नेहरू नगर स्थित, मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड़ वेलफेयर सोसायटी के मौलाना आजाद ऑडिटोरियम में आयोजित दो माह के “ग्रीष्मकालीन महिला हॉबी आर्ट एण्ड क्राफ्ट्स एवं सिलाई प्रशिक्षण शिविर” के समापन व प्रशस्ति पत्र वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
डॉ. मित्तल ने बालिकाओं एवं महिलाओं द्वारा तैयार किये गये सजावटी उत्पाद, मॉडल्स, खिलौने, कपड़े एवं कई तरह के रंग-बिरंगे आइट्मस की तारीफ करते हुए कहा कि कम्पयूटर, कौशल और परीश्रम तीनो का समावेश इस शिविर में दिखा। उन्होंने राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में इनकी भारी मांग बताते हुए लड़कियों के इन हुनर को रोजगार से जोड़कर, इन्हें एक्सपोर्ट बाजार तक पहुंचाने के लिए, संस्थान में अलग से आर्ट एण्ड क्राफ्ट सेल बनाने की बात कहीं। जिला अल्पासख्ंयक कल्याण अधिकारी शमीम मोहम्मद ने नन्हें-मुन्नें बच्चों की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि माता-पिता को अपने बच्चों को उनके शौक के अनुसार, र्कोसेज सिखाने चाहिए ताकि वे एक सेक्टर में एक्सपर्ट बन सकें।
इस मौके पर सोसायटी के महासचिव मोहम्मद अतीक ने बताया कि शहर की विभिन्न बस्तियों की 120 लड़कियों एवं महिलाओं को खुद के रोजगार से जोड़ने के मकसद से आयोजित इस शिविर में प्रभारी रीना गोयल ने मेहंदी, कशीदाकारी, सॉफ्ट टॉयज, स्केचिंग, पेपरमेसी, पेटिंग, एमसील वर्क, डेकोरेटिव आईटम, पीओपी व लेडि़ज टेलर प्रभारी मदीना बानो ने सलवार सूट, अनारकली, लहंगा, बेबी फ्रॉक, पटियाला, धोती, अफगानी सूट, सम्पूर्ण सिलाई सहित विभिन्न कोर्सेज का प्रशिक्षण दिया।
शिविर में सह प्रभारी निलोफर, बशरा, सविता, लक्ष्मी, मोनिका को विशेष सहयोग के लिए सम्मानित किया गया। समारोह में जिला अल्पासख्ंयक विभाग जोधपुर की कार्यक्रम अधिकारी रेशमा खान. मौलाना आजाद महिला बीएड़़ प्राचार्या डॉ. सपना सिंह राठौड़, स्वेता अरोड़ा, ममता सिंह उपस्थित थी। पूर्व में सिमरन ने तिलावते कुरान किया। अंत में समस्त प्रशिक्षणार्थी को प्रशस्ति पत्र वितरित किये गये। आभार सोसायटी के पूर्व अध्यक्ष शब्बीर अहमद खिलजी ने दिया। संचालन मोहम्मद इकबाल चुंदडीगर ने किया।