Home > Latest News / सिकन्दर बक्ष का मारवाड मुस्लिम एज्यूकेशन एण्ड वेलफेयर सोसायटी पदाधिकारियों ने किया अभिनन्दन

सिकन्दर बक्ष का मारवाड मुस्लिम एज्यूकेशन एण्ड वेलफेयर सोसायटी पदाधिकारियों ने किया अभिनन्दन

June 20, 2015

सिकन्दर बक्ष का भाजपा जोधपुर जिला देहात मंत्री चुने जाने पर
मारवाड मुस्लिम एज्यूकेशन एण्ड वेलफेयर सोसायटी पदाधिकारियों ने किया अभिनन्दन

जोधपुर 20 जून। भाजपा सदस्य सिकन्दर बक्ष का भाजपा जोधपुर जिला देहात मंत्री चुने जाने के उपलक्ष में शनिवार को मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सेासायटी के महासचिव मोहम्मद अतीक, पूर्व अध्यक्ष शब्बीर अहमद खिलजी, सदस्य फिरोज अहमद काजी ने उनका माला एवं साफा पहनाकर अभिनन्दन किया।

पूर्व अल्पसंख्यक मोर्चा जोधपुर देहात के जिलाध्यक्ष रह चुके सिकन्दर बक्ष ने सोसायटी के संरक्षण में चल रही मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी के विस्तार एवं इससे जुडे समस्त पाठ्यक्रम पर खुशी जाहिर करते हुए, सोसायटी का आभार जताया। सोसायटी के महासचिव मोहम्मद अतीक ने बक्ष को बताया कि इस कैम्पस की समस्त शैक्षिक संस्थानों में सभी समुदाय के आठ हजार से अधिक छात्र-छात्राएं अध्ययन कर रहे है।

सोसायटी पूर्व अध्यक्ष हाजी अबादुल्लाह कुरैशी, राजस्थान वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन शौकत अंसारी, अध्यक्ष अब्दुल अजीज, कोषाध्यक्ष हाजी मोहम्मद इस्हाक, उपाध्यक्ष नजीर खां, सदस्य निसार अहमद खिलजी, रऊफ अंसारी, मोहम्मद साबिर, अयाज अहमद, मौलाना शाहिद नदवी, मोहम्मद अतीक सिद्दीकी, मोहम्मद सादिक फारूकी एवं कई सोसायटी सदस्यगणों ने बक्ष को बधाई का संदेश दिया।