Home > Latest News / अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी में हुआ योग कार्यक्रम

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी में हुआ योग कार्यक्रम

June 21, 2015

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर
मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी में हुआ योग कार्यक्रम

जोधपुर 21 जून। मौलाना आज़ाद यूनिवर्सिटी जोधपुर, एवं इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविध्यालय (इग्नू) रिजनल सेन्टर जोधपुर के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को ‘अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस‘ के अवसर पर यूनिवर्सिटी परिसर में योग कार्यक्रम आयोजित किया गया।

यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष डॉ. हामिद अली खान ने कहा कि योग स्वस्थ रहने का संदेश देता है हमें योग को कसरत के रूप में लेकर देष की भावी पीढ़ी को इसका महत्व बताना चाहिए। यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार ओपी बोहरा ने कहा कि वैदिक काल से चले आ रहे योग की महत्ता को दुनिया ने अब जान लिया है संयुक्त राष्ट्र की ओर से योग को ‘अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस‘ घोषित किये जाने पर भारत का नाम विश्वपटल पर गौरवान्वित हुआ है।

इग्नू रिजनल सेन्टर की क्षेत्रीय निदेशक डॉ ममता भाटिया एवं सहायक क्षेत्रीय निदेशक डॉ. रूपाली श्रीवास्तव ने कहा कि सेन्टर में तीन दिवसीय योग कैम्प आयोजित किया गया। कैम्प के अन्तिम दिन इग्नू एंव मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी के विध्यार्थियों, व्याख्यातागणों, कर्मचारियों को प्राकृतिक चिकित्सालय के ट्रेनर ईष्वरजी ने ताडासन, वृक्षासन, पादहस्तासन, उर्द्धचक्रासन, त्रिकोणासन, शशांकासन, वज्रासन, प्राणायाम, कपालभाति, अनुलोम-विलोम, भ्राभरी प्राणायाम आदि योग के आसन करायेे। इस मौके पर यूनिवर्सिटी के डॉ. एस.पी.व्यास, डॉ. इनामइलाही, डॉ. निरंजन बोहरा, डॉ. अब्दुल्लाह खालिद, डॉ. मरजीना, सीमा परवीन खान, पीटीआई मेहबूब अली, मोहम्मद शकील, जिम्मी व्यास, अषोक मकवाना, नरेन्द्र चौहान, मंजुलता, नदीम खान, आमिर सहित समस्त स्टॉफगण उपस्थित थे।