डिजिटल इंडिया सप्ताह की
मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी में हुई शुरूआत
जोधपुर 01 जुलाई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की महत्वकांक्षी योजना डिजिटल इंडिया की बुधवार को देशवासियों के लिए डिजिटल इंडिया सप्ताह‘ के रूप में की विधिव्त शुरूआत की गई। इस शुरूआत के प्रसारण को समस्त देश सहित कमला नेहरू नगर स्थित मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी परिसर में लाईव देखा गया।
यूनिवर्सिटी के प्रेसिडेन्ट डॉ. हामिद अली खान ने कहा कि इस डिजिटल क्रान्ति के जरिये सरकार आम लोगों को रोजमर्रा की सहूलियतें दिलाकर, उनका समय और श्रम दोनो बचायेंगी। इससे दूरिया कम होगी और सूचना के हर काम में पारदर्शिता और ईमानदारी आयेगी।
यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार ओपी बोहरा ने बताया कि संचार की इस दूरदर्शिता का लाभ उठाते हुए यूनिवर्सिटी इस डिजिटल इंडिया सप्ताह मनाने जा रही है। इसके अन्तर्गत डिजिटल इवेन्ट्स, डिजिटिल ड्रॉविंग, डिजिटल निबन्ध प्रतियोगिता, इन्टरनेट अवेयरनेस वर्कशॉप फॉर टीचर एण्ड स्टूडेंस सहित कई कार्यक्रम आयोजित किये जायेगें। डिर्पामेन्ट ऑफ कम्पयूटर साइंस के प्रभारी फरूक अहमद ने कहा कि इन सात दिनों के कार्यक्रमो के आयोजन का हमारा मकसद डिजिटल साक्षरता को अधिकतम बढावना देना है। इस मौके पर यूनिवर्सिटी के डिप्टी रजिस्ट्रार राजिक वदूद, व्याख्याता इनाम इलाही, डॉ. निरंजन बोहरा, डॉ अब्दुल्लाह खालिद, डॉ मेहबूब अली, मोहम्मद नासिर, इमरान खान उपस्थित थे।