दुआ के लिए उठे हाथ
पवित्र माह रमज़ान के तीसरे शुक्रवार के अवसर पर
बीएड छात्राओं ने देश की खुशहाली के लिए की दुआएं
जोधपुर 03 जुलाई। हम सब दुआ करते हैं कि देश में कौमी एकता, भाईचारा और खुशहाली आये। देश के अन्दर फैली बुराईयां, भ्रष्टाचार एवं अन्याय का ख़ात्मा हो। देश का ग़रीब से ग़रीब आदमी अपने स्वाभिमान से अपने परिवार का बेहतर पालन-पोषण कर सकें। औरतों की इज्जत करना हमारी पहली प्राथमिकता हो।
हम हिन्दी, अंग्रेजी, उर्दू, संस्कृत, फारसी, अरबी, इतिहाल, भूगोल, विज्ञान आदि समस्त विषयों एवं विभिन्न क्षेत्रों के साथ तकनीक का इस्तेमाल करते हुए तरक्की के नये आयाम स्थापित करें और देश को दुनिया का एक नायाब तकनीकी और कौमी एकता के आदर्शो वाला मुल्क बनायें।
ये नेक दुआएं, कमला नेहरू नगर स्थित मौलाना आजाद मुस्लिम महिला बीएड कॉलेज की छात्राध्यापिकाओं ने पवित्र माह रमज़ान के तीसरे शुक्रवार के मौके़ पर की। बीएड प्राचार्या डॉ. सपना सिंह राठौड़, कार्यक्रम प्रभारी रीना गोयल, छात्राध्यापिका हिना बानो, किरण मोबारसा, रूखसाना, लक्ष्मी भाटी, मंजू भाटी, अस्मा खान, नेहा खिंची, शाहिना परवीन, धीरज कुंवर, नसरीन बानो, स्वालेहा परवीन, पिंकी, निकहत मिर्जा, ज्योति शेखावत, शबनम जहां, हुमेरा, किरण सहित सभी समुदायों की छात्राध्यापिकाओं ने देश की खुशहाली के लिए संयुुक्त रूप से विशेष दुआएं की।
अंत में हाल ही में हजरत इमाम युसूफ की दुख्तर (बेटी) हज्जन ताहिरा फातमा की मगफिरत के लिए खुसूसी दुआ की गई और उन्हें खेराज़-ए-अक़ीदत पेश की गई।