Home > Latest News / बारिश के लिए हुई विशेष दुआ

बारिश के लिए हुई विशेष दुआ

July 07, 2015

बारिश के लिए हुई विशेष दुआ
रमज़ान माह के उन्नीसवें रोज़े पर दिये, तीसरे अशरे अर्थात् जहन्न्म से आज़ादी का पैगाम

जोधपुर 07 जुलाई। या अल्लाह रहमत की बारिश भेज, अच्छी और मूसलाधार बारिश भेज। ताकि हरियाली, फसलें अच्छी हो, गर्मी से निज़ात मिले, मौसम सुआवना हो, लोगों को रोज़गार मिले और देश तरक्की की राह पर आगे बढ़े। ये नेक दुआएं, पवित्र माह रमज़ान के उन्नीसवें रोजे़ के अवसर पर मंगलवार को कमला नेहरू नगर स्थित फिरोज़ खान गर्ल्स मेमोरियल सीनियर सैकेण्डरी स्कूल की छात्राओं ने की।

इससे पूर्व छात्राओं ने इस्लामिक किताब से अरबी आयत पढ़कर, रोज़े़ की अहमियत, अगले आख़री अशरे के इक्कीस से तीस रोजे ज़रूर रखने की हिदायत, इक्कीस, तेईस, पच्चीस, सत्ताईस, उन्तीस ताक रातों में खूब इबादत करने की सीख, ग़रीब लोगों को अपनी आय का ढाई प्रतिशत ज़़कात में देना, फित्रा अदा करना और लोगों को बुराई से रोकेने तथा भलाई का पैगाम देने की सीख दी।

स्कूल प्रिन्सीपल शमीम शेख ने सभी को रोज़ा रखने की हिदायत करते हुए कहा कि रोजा एक इबादत है इससे अल्लाह राज़ी होता है। रोजा रूह को ताज़गी और शरीर को कई शारीरिक बीमारियों से निजात दिलाता है। कार्यक्रम प्रभारी दिलशाद अमीर एवं मोहित राठौड ने कहा कि इस दुआ प्रोग्राम में नूर बानो, अरूणा सोलंकी, नफीसा, नसीम बानो, इशरत, गजेन्द्र, रईस, शाहिदा, रूबी, लुबना, कविता, अबुबकर, शराफत, बिन्दू, फरूख तस्कीन, नसीम, मुन्नी, मीना सहित समस्त शिक्षकगण एवं छात्राओं ने भाग लिया।