दुनिया के प्रसिद्ध शिक्षकों से पब्लिक हेल्थ पढे़गे अफगानी एवं भारतीय विध्यार्थी
मौलाना आज़ाद यूनविर्सिटी में मास्टर्स इन पब्लिक हेल्थ पाठ्यक्रम शुरू
जोधपुर 21 जुलाई। कमला नेहरू नगर स्थित, मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी के पब्ल्कि हेल्थ विभाग के ‘मास्टर्स इन पब्लिक हेल्थ‘ पाठ्यक्रम का शुभारम्भ अमेरिका की ‘यूनविर्सिटी ऑफ वाशिंगटन‘ के गलोबल हेल्थ डिर्पाटमेन्ट की एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर एवं एसोसियेट प्रोफेसर डॉ. एन डॉवनर ने मंगलवार को यूनिवर्सिटी परिसर में किया।
मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी के पब्लिक हेल्थ विभाग के निदेषक डॉ जगदीश हर्ष जानकारी दी कि इस दो वर्ष के पाठ्यक्रम में अफ़गानिस्तान एवं भारत के विभिन्न राज्यों से आये 25 विध्यार्थियों ने प्रवेश लिया है।
मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी के पब्लिक हेल्थ विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. सौरभ चक्रवर्ती ने इस पाठ्यक्रम को एशियन उपमहाद्विप में पब्ल्कि हेल्थ प्रोफेशनल की कमी को दूर करने की ओर एक बड़ा क़दम बताते हुए कहा कि इस कोर्स की विश्व स्तर पर भारी मांग है। उन्होंने कहा कि इस कोर्स का फर्स्ट लेक्चर अमेरिका की डॉ. एन डॉवनर ने दिया तथा आने वाले समय में दुनिया के अलग-अलग देशों से पब्लिक हेल्थ विषय के विशेषज्ञ इन विध्याथियेां को सम्बन्धित विषयों पर अपना लेक्चर देंगे।
अफगानी विध्यार्थी डॉ अहसान ने मित्र देश भारत का धन्यवाद जताते हुए कहा कि अधिकतर पश्चिम देशों में उपलब्ध होने वाले ऐसे कोर्स का राजस्थान के जोधपुर में उपलब्ध होना अफगानिस्तान जैसे प्रगतिशील एवं विकासशील देशों के स्वास्थ्य कर्मीयों के लिए एक वरदान है। इस मौके पर इन्टर्नशिप करने आई अलास्का की इन्टर्न डॉ जैना, केन्या के डॉ. ग्रिफीन व नाइजिरिया की डॉ एलैरो ने भी अपने अनुभव नये विध्यार्थियों केे साथ साझा किये। इस मोके पर मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेशन एण्ड वेलफेयर सेासायटी के महासचिव मोहम्मद अतीक ने इन विध्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि अब जोधपुर अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की शिक्षा प्रदान करने वाला शहर बन गया है ऐसे पाठ्यक्रमों से यूनिवर्सिटी सहित शहर का नाम दुनिया में शैक्षिक प्रसिद्धि पाता है। समारोह में मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी के चेयरपर्सन अब्दुल अजीज, सोसायटी के पूर्व अध्यक्ष शब्बीर अहमद खिलजी, हाजी अबादुल्लाह कुरैशी, सदस्य मोहम्मद इस्माईल, हनीफ लोहानी, शकील खिलजी, पब्ल्कि हेल्थ विभाग के एसिस्टेंट प्रोफेसर विकास अरोडा एसिस्टेंट प्रोफेसर डॉ नितिन जोशी, स्टूडेंट कॉर्डिनेटर तृप्ति देसाई, शिक्षाविद् कैलाश जोशी, पब्ल्कि हेल्थ से जुडे शिक्षकगण एवं विध्यार्थी उपस्थित थे।