Home > Latest News / स्वर्गीय डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को पेश की खि़राज-ए-अक़ीदत

स्वर्गीय डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को पेश की खि़राज-ए-अक़ीदत

July 29, 2015

स्वर्गीय डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को पेश की खि़राज-ए-अक़ीदत

जोधपुर 29 जुलाई। भारत के 11वें पूर्व राष्ट्रपति स्वर्गीय डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के आकस्मिक निधन के म़ौके पर बुधवार को कमला नेहरू नगर स्थित मौलाना अबुल कलाम आज़ाद सीनियर सैकेण्डरी स्कूल परिसर में विध्यार्थियों एवं शिक्षकों की ओर से स्वर्गीय कलाम साहब की याद में दो मिनट का मौन रखकर, उन्हें खि़राज-ए-अकीदत पेश की गई।

इस मौके़ पर मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेशन एण्ड वेलफेयर सोसायटी के समस्त पदाधिकारियों की ओर से भी उनकी मगफिरत और उन्हें जन्नत नसीब हो, की खुसूसी दुआ की गई। अंत में स्कूल प्रिंसिपल इंतखाब आलम ने शिक्षक रेहाना बेगम, अशोक कुमार, शाकिर अंसारी, जिम्मी व्यास, पीटीआई जुगनू मेहर की मौजूदगी में छात्रों को मिसाईल मैन कलाम साहब की उपलब्धियों एवं उनके जीवन के सम्बन्ध में जानकारी दी।