मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी में
ओरियेन्टेशन से हुआ नये विध्यार्थियों का स्वागत
जोधपुर 03 अगस्त। कमला नेहरू नगर स्थित मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी में सोमवार को ओरियेन्टेशन कार्यशाला से नये शैक्षणिक सत्र का आरम्भ किया गया। यूनिवर्सिटी के प्रेसिडेन्ट डॉ. हामिद अली खान ने बीए. बी.कॉम, बीएससी, बीसीए के नवीन विध्याथियों को सम्बोधित करते हुए नियमित कक्षा में आने, कड़ी मेहनत करने तथा एन.एस.एस., स्वच्छ भारत अभियान, स्किल इंडिया, डिजिटल इण्डिया जैसे सामाजिक, कल्याणकारी एवं हुनरमंद कार्यो से जुड़ने का आह्वान किया। यूनविर्सिटी रजिस्ट्रार ओपी बोहरा ने यूनिवर्सिटी के नियम, फैकल्टी, वार्षिक क्रियाकलाप एवं कोर्सेज सम्बन्धी जानकारी प्रदान की।
डिप्टी रजिस्ट्रार राजि़क वदूद ने संस्थान का परिचय दिया। इस मौके पर बीसीए कोर्स के विध्यार्थियों का भी स्वागत कर उन्हें फ्री ओपन सोर्स से जुडे़ पाठ्यक्रम एवं इससे सम्बन्धित कोर्स किट प्रदान किया गया।
अन्त में मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सेासायटी के महासचिव मोहम्मद अतीक ने छात्र-छात्राओं को पूर्व राष्ट्रपति मरहूम एपीजे अब्दुल कलाम से प्रेरणा लेकर, उनकी तरह मिसाल बनने की बात कही। तिलावते कुरान से शुरू हुए समारोह में पार्षद शहाबुद्दीन खान, मोहम्मद शाहिद, डिप्टी रजिस्ट्रार मोहम्मद रफीक खान, कम्प्यूटर विभाग के प्रभारी फारूक अहमद, डॉ. एस.पी.व्यास, डॉ इनाम इलाही, डॉ. मेहबूब अली, डॉ निरंजन बोहरा, डॉ. सीमा, डॉ साबरा कुरैषी, डॉ नीलम जोशी, डॉ ज्योति गुर्जर, मेहबूब खान, मोहम्मद नासिर, मोहम्मद इस्लाम, इमरान खान, मोहम्मद नदीम, मोहसिन खान, अब्दुल रहमान सहित समस्त विध्यार्थी उपस्थित थे। संचालन डॉ. मरजीना एवं डॉ अब्दुल्लाह खालिद ने किया।