क़लम की ताकत, शब्दों की ताक़़त से अधिक - राठी
‘पत्रकारिता एवं जनसंचार‘ के विध्यार्थियों का प्रमाण पत्र वितरण समारोह सम्पन्न
जोधपुर 05 अगस्त। लेखक और पत्रकार मित्र होते हैं, क़लम की ताकत, शब्दों की ताक़़त से अधिक महत्व रखती है। पत्रकारिता में सृजनात्मक एवं विध्वंस दोनो पक्ष होते है हमें हमेशा सृजनात्मक पक्ष का उपयोग करना चाहिए।
ये कहना है लेखक, कहानीकार एवं वरिष्ठ पत्रकार हरिप्रकाश राठी का। जो कमला नेहरू नगर स्थित मौलाना आज़ाद यूनिवर्सिटी के अधीन संचालित ‘पत्रकारिता एवं जनसंचार सर्टिफिकेट कोर्स‘ के छात्र-छात्राओं को बुधवार को आयेाजित प्रमाण पत्र वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
वरिष्ठ स्तम्भकार राठी ने अपनी कहानियों का उल्लेख करते हुए कहा कि पत्रकार व लेखक को अच्छा पाठक भी बनना चाहिए। उन्हें शब्द यात्रा नहीं भाव यात्रा करनी चाहिए। उन्होंने विध्यार्थियों से अपने संवाद में फोटो पत्रकारिता एवं मीडिया रिर्पोट का महत्व बताते हुए इन्सानियत के लिए जीने की बात कही।
विशिष्ट अतिथि के तौर पर वरिष्ठ पत्रकार, अधिवक्ता एवं सामाजिक कार्यकर्ता रज़्ज़ाक़ हैदर ने पत्रकारिता के सिद्धांतो पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मीडिया देश की धरा को परिवर्तित करने में सक्षम है। उन्होंने सोशल मीडिया की महत्ता बताते हुए कहा कि माध्यम बदला है उद्देष्य नहीं। सूचना के अधिकार के तहत हर व्यक्ति पत्रकार बन सकता है। इस मौके पर मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी के महासचिव मोहम्मद अतीक ने संस्थान का परिचय देते हुए कहा कि हमारा मक़सद उन लोगों एवं निम्न आय वर्ग के कमजोर स्टूडेंन्स के लिए कार्य करना है जिनके लिए कोई काम नहीं करता।
मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी के प्रेसिडेन्ट डॉ हामिद अली खान ने उत्तीर्ण विध्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए छात्र-छात्राओं को कला, वाणिज्य, विज्ञान, बीसीए, पत्रकारिता, राजस्थानी भाषा, योगा व पब्लिक हेल्थ जेसै कोर्सेज से जुड़ने का आह्वान किया। पत्रकारिता एवं जनसंचार पाठ्यक्रम के प्रभारी डॉ. प्रकाश पुरोहित ने कोर्स के बारे में बताते हुए बारहवीं उत्तीर्ण स्टूडेंन्ट के लिए छः माह के सर्टिफिकेट कोर्स एवं स्नातक उत्तीर्ण के लिए एक वर्ष के डिग्री कोर्स की जानकारी दी।
अंत में कोर्स के दौरान किये आन्तरिक मूल्यांकन में प्रथम स्थान पर रहे जगदीश चौधरी, द्वितीय स्थान पर रही पूजा बोहरा, तृतीय स्थान पर नगमा खान को मेड़ल एवं समस्त प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण पत्र वितरित किये गये। समारोह में यूनिवर्सिटी के डिप्टी रजिस्ट्रार मोहम्मद रफीक ख़ान, डिप्टी रजिस्ट्रार राजि़क वदूद, पत्रकार हरिश शिवनानी, अक्षय पाण्डे, मोहम्मद अरशद, मोहम्मद मुईनुद्दीन एवं फोटोग्राफर मोहम्मद शरीफ सहित मौलाना आजाद बीएसटीसी संस्थान के शिक्षक एवं विध्यार्थी उपस्थित थे। तिलावत ए कुरान सोसायटी के प्रवक्ता अनवर हुसैन अब्बासी एवं संचालन जगदीश चौधरी ने किया। आभार यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार ओपी बोहरा ने ज्ञापित किया।