Home > Latest News / खेलकूद प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाया दमखम

खेलकूद प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाया दमखम

December 17, 2013

खेल सप्ताह के प्रथम दिन छात्र-छात्राओं का खो-खो, और बैडमिन्टन में दिखा उत्साह

जोधपुर 17 दिसम्बर। मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी के अधीन संचालित कमला नेहरू नगर स्थित मदरसा मौलाना आजाद अपर प्राईमरी स्कूल के खेल परिसर में विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारम्भ सोसायटी के पूर्व अध्यक्श एवं मारवाड़ शरीआ क्रेडिट को आपरेटिव सेविंग सोसायटी के निदेशक शब्बीर अहमद खिलजी ने मंगलवार को सिक्का उछालकर विधिवत् रूप से किया।

प्रधानाध्यापक वहीद बैलिम ने बताया कि खेल सप्ताह के प्रथम दिन आयोजित खो-खो खेल में छात्राओं के कृष्णा पूणिया दल ने सानिया मिर्जा दल को 20-19 के स्कोर से हराया। पीटी उशा दल ने साईना नेहवाल दल को 15-13 के स्कोर से हराया। खो-खो में जुनियार छात्रो के आजाद दल ने नेहरू दल को 9-7 के स्कोर से हरायो। बास्केटबाल के खेल में आजाद दल ने नेहरू दल को 15-02 के अंको से पराजित किया तथा गांधी दल ने सुभाश दल पर 10-02 के अंको से जीत हासिल की। खो-खो में चारो कैप्टन टीना, जोया, नमीरा, मसुरत, अनीस, सोहेल व बास्केटबाल के कैप्टन रियाज व शादाब का प्रदर्शन सराहनीय रहा।
पीटीआई अब्दुल मलीक एवं शहनवाज खान ने जानकारी दी कि शिक्षण के साथ-साथ खेलकूद प्रतियोगिताओं से बच्चों का मानसिक एवं शारिरीक विकास होता है। जिससे बच्चें हर क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करते है। स्कूल प्रभारी अनिता शर्मा ने बताया कि क्षेत्रीय खेल खो-खो से बच्चे के आंख, कान, दिमाग, हाथ, पैर सहित सम्पूर्ण शरीर सक्रिय रहता है। उद्घाटन समारोह में कार्यक्रम अधिकारी एजे खान, स्कूल कंट्रोलर फारूक अहमद, हामिद अली, मोहम्मद सादिक अली, दानिसा काजी, अमरीन, मोहम्मद आरिफ सहित समस्त अध्यापकगणों ने शिरकत की। संचालन चिन्मय जोशी ने किया। छात्र-छात्राओं ने बडे उत्साह से प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। बुधवार को क्रिकेट, कबड्डी एवं दौड का आयोजन होगा।