Home > Latest News / मौलाना आज़ाद विषयक प्रतियोगिता के प्रतिभागियों का हुआ सम्मान

मौलाना आज़ाद विषयक प्रतियोगिता के प्रतिभागियों का हुआ सम्मान

December 18, 2013

मौलाना आज़ाद के जन्मोत्सव के अन्तर्गत आयोजित हुई प्रतियोगिताएं

जोधपुर 18 दिसम्बर । मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सेासायटी के तहत संचालित मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी की ओर से देश के प्रथम शिक्षामंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद के 125वें यौमे पैदाइश सद्भावना समारोह के तहत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह बुधवार को मौलाना आजाद ऑडिटोरियम में सम्पन्न हुआ।
सोसायटी के महासचिव मोहम्मद अतीक ने कहा कि मौलाना अबुल कलाम आज़ाद के सपनों को साकार करने के लिए हम मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी के माध्यम से वंचित एवं कमज़ोर वर्ग के विद्यार्थियों के लिए शेक्षिक एवं व्यावसायिक शिक्षा के पाठ्यक्रम से उन्हें रोजगारोन्मुखी शिक्षा प्रदान करने के प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बीएड़ कोर्स से शिक्षा, नर्सिंग कोर्स से स्वास्थ्य शिक्षा, आईटीआई से कौशल शिक्षा, गर्ल्स स्कूल, बॉयज स्कूल एवं मदरसों से आधारभूत शिक्षा के महारथी तैयार कर भावी पीढ़ी की ज़िन्दगी को मार्गप्रशस्त कर, समाज एवं राष्ट्र के निर्माण में सहयोग प्रदान कर रहे हैं।
कार्यक्रम संयोजक एजे खान ने बताया कि दो अक्टूबर को अहिंसा दिवस पर मौलाना आज़ाद यूनिवर्सिटी के शिलान्यास से प्रारम्भ हुए समारोह के साथ तालीमी जनचेतना रैली, निबन्ध एवं भाषण प्रतियोगिता के 120 प्रतिभागियों को सम्मान स्वरूप प्रमाण पत्र प्रदान किये गये। इस अवसर पर सोसाइटी के पूर्व अध्यक्ष हाजी अबादुल्लाह कुरैशी, कोशाध्यक्ष हाजी मोहम्मद इस्हाक, नर्सिंग प्रिंसीपल जितेन्द्र खत्री, गर्ल्स बीएड़ प्रिन्सीपल माधुरी दत्ता, बीएड़ प्रिन्सीपल डॉ. सपना सिंह राठौड़, स्कूल प्रिन्सीपल इन्तिखाब आलम, शाहिद नदवी सहित समस्त अध्यापकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित थे। पूर्व में तिलावत कुरआन हुआ। संचालन मोहम्मद इकबाल चुंदड़ीगर ने किया।