रंगो से उकेरकर दिया ‘विज्ञान के प्रति जागरूकता‘ का संदेश
‘साइंस एक्सप्रेस ट्रैन‘ के लिए क्लाइमेट चेंज विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
जोधपुर 10 अगस्त। नेशनल ग्रीन कोर (एनजीसी) नई दिल्ली की ओर से मौलाना अबुल कलाम आज़ाद मुस्लिम सीनियर सैकेण्डरी स्कूल में ‘विज्ञान के प्रति जागरूकता‘ विषय पर स्कूल के इको क्लब ने ‘साईंस एक्सप्रेस क्लाइमेट चेंज स्पेशल ट्रेन‘ के लिए चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया।
इको क्लब प्रभारी महेन्द्र कुमार सैन ने कहा कि चित्रकला प्रतियोगिता में मौलाना अबुल कलाम आजाद मुस्लिम सीनियर सैकेण्डरी स्कूल, फिरोज खान मेमोरियल गर्ल्स स्कूल, मदरसा क्रिसेन्ट पब्लिक स्कूल के स्काउट गाइड सहित कुल 45 छात्र-छात्राओं ने पृथ्वी, आकाश, अग्नि, जल एवं वायु का समिश्रण पंचभूत, विज्ञान का पारम्परिक ज्ञान, वसुधैव कुटुम्बकम तथा जलवायु परिवर्तन के प्रभाव, दुष्प्रभाव, जागरूकता एवं उपायों को दर्शाया।
प्रतियोगिता की चयनित पेंटिंग को देश भर में चलने वाली ‘साईंस एक्सप्रेस कलामेंट चेंज स्पेशल ट्रेन‘ में प्रदर्शित किया जायेगा। संचालन सेन्टर फॉर एन्वायरमेन्ट एज्यूकेशन (सीईई) जयपुर की प्रोग्राम ऑफिसर प्रियंका सिनसिनवार ने किया। प्रतियोगिता में मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सेासायटी के महासचिव मोहम्मद अतीक, मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी के डिप्टी रजिस्ट्रार मोहम्मद रफीक खान, प्रिन्सीपल इंतिखाब आलम, प्रधानाचार्या शमीम शेख, प्रिन्सीपल उम्मे कुलसुम, गाइडर अरूणा सोलंकी, फारूक अहमद, चिन्मय जोशी, रमेश गौतम, वन्दना बोहरा, सना मेहर सहित समस्त शिक्षक एवं विध्यार्थी मौजूद थे।