Home > Latest News / देश और आज़ादी के 69 वर्षो को मानव श्रृंखला से उकेरा

देश और आज़ादी के 69 वर्षो को मानव श्रृंखला से उकेरा

August 14, 2015

देश और आज़ादी के 69 वर्षो को मानव श्रृंखला से उकेरा
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर
‘सारे जहां से अच्छां हिन्दुस्तां हमारा‘ गीत से किया स्वतंत्रता दिवस का स्वागत

जोधपुर 14 अगस्त। कमला नेहरू नगर स्थित, ‘मदरसा मौलाना आज़ाद मिडल स्कूल‘ में ‘69वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा थामकर, मानव श्रृंखला के माध्यम से एक-दूसरे से साथ जुड़कर, देश का मानचित्र बनाया। साथ ही देश के इस नक़्शे के केन्द्र में आज़ादी के ‘69‘ वर्षो को भी उकेरा।

इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने ‘सारे जहां से अच्छा हिन्दुस्तां हमारा‘ गीत गाकर स्वतंत्रता दिवस का स्वागत किया और दुनिया के हर क्षेत्र में कड़ी मेहनत से मुल्क का नाम रोशन करने का संकल्प लिया।

प्रिन्सीपल अब्दुल वहीद बैलिम ने कहा कि हमें बच्चों में ऐसे कार्यक्रमों से देश के प्रति मोहब्बत करने का ज़ज़्बा पैदा करना चाहिए। मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी के महासचिव मोहम्मद अतीक ने बच्चों की रचनात्मकता की हौसला अफज़ाई करते हुए उन्हें मरहूम डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के सपने और उनके ‘विजन 2020‘ को शिद्दत से पूरा करने का आह्वान किया।

मानव श्रृंखला निर्माण में मौलाना आज़ाद संस्थान से जुड़े प्रिन्सीपल इंतिखाब आलम, प्रिंसीपल जे़बा नाज़, फरहा मेहर, रीना गोयल, अशोक जी, कुम्भाराम, आबिद अली, मोहम्मद आरिफ, सरीन अब्बासी, तब्बसुम खान, उम्मा खान, पीटीआई चिन्मय जोशी, शहनावाज़ खान, सरवर अली, कन्हैया, श्रैय्या, आरजू, अहमद सहित समस्त शिक्षकगण एवं विध्यार्थियों का विशेष सहयोग रहा।