Home > Latest News / लोकगीत व रंगारंग कार्यक्रमों से मनाया स्वतंत्रता दिवस

लोकगीत व रंगारंग कार्यक्रमों से मनाया स्वतंत्रता दिवस

August 16, 2015

लोकगीत व रंगारंग कार्यक्रमों से मनाया स्वतंत्रता दिवस

जोधपुर 16 अगस्त। प्रधानाचार्य शमीम शेख ने कहा कि 69 वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में शनिवार को ध्वजारोहण होने के बाद गर्ल्स स्काउट गाइड की छात्राओ ने झण्डे को सलामी दी। सलामी पश्चात् सीनियर छात्राओं ने बडे ही जोश से राष्ट्रगान पेश किया। साथ ही मार्च पास्ट, पी.टी., बैण्ड व स्वागत भाषण पेश किया गया।

कार्यक्रम प्रभारी नूर बानो एवं गाइडर अरूणा सोलंकी ने बताया कि छात्राओं ने झण्डा गीत, स्वागत गीत, व्यायाम, लेजियम और ‘समय का सदुपयोग‘ विषय पर खूबसुरत नाटक पेश किया। सैकडो विध्यार्थियों की मौजूदगी में देशभक्ति गीत, भाषण, लोकगीत व सांस्कृतिक प्रोग्राम पेश किये गये। अन्त में छात्राओं को लड्डू वितरण किये गये।