Home > Latest News / “मानव श्रृंखला से देश का मानचित्र बनाकर मनाया 69 वां स्वतंत्रता दिवस”

“मानव श्रृंखला से देश का मानचित्र बनाकर मनाया 69 वां स्वतंत्रता दिवस”

August 16, 2015

“मानव श्रृंखला से देश का मानचित्र बनाकर मनाया 69 वां स्वतंत्रता दिवस”


जोधपुर 16 अगस्त। कमला नेहरू नगर स्थित मदरसा मौलाना आजाद अपर प्राइमरी में शनिवार को 69 वें स्वतंत्रता दिवस का झणडारोहन किया गया। प्रधानाचार्य अब्दुल वहिद बैलिम ने विध्यालय के स्काउट गाइड्स के मार्च पास्ट को सलामी भी दी।

प्रभारी अनीता शर्मा ने कहा कि हमें बड़ी मुश्किलों से मिली इस आज़ादी का सहीं इस्तेमाल करना चाहिए और अपने अधिकारों का सही इस्तेमाल करते हुए सभी को शिक्षा और समान अधिकार मिलें इसकी कोशिश करनी चाहिए। छोट-छोटे बच्चों द्वारा प्रस्तुत हजरत शेख अब्दुल कादिर रहमतुल्लाहअलैह पर आधारित नाटक “सच्चाई की अहमियत”, सामुहिक गीत और रचनात्मकता से छात्र-छात्राओ ने आपस में मानव श्रृंखला के रूप में मिलते हुए, हाथों में तिरंगा थामकर, भारत का मानचित्र बनाकर सबको रोमांचित कर दिया और रंगोली से ‘इंडिपेन्डेन्स डे‘ लिखा। इसमें इंतिखाब आलम, जेबा नाज, फरहा मेहर, रीना गोयल, अशोक जी, कुम्भाराम, चिन्मय जोशी, आबिद, वसीम, शहनवाज, अब्दुल मलिक, नसरीन बानो, नसीम नईम, सईदा आरिफ, शहीदा बानो, अजरा परवीन, उजमा हुसैन, मोहम्म्द यासीन सहित समस्त शिक्षकों का विशेष सहयोग रहा।