देश भक्ति गीत व रंगारंग कार्यक्रमों से मनाया स्वतंत्रता दिवस
जोधपुर 16 अगस्त। मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी के प्रेसिडेन्ट डॉ. हामिद अली खान ने कहा कि 69 वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में शनिवार को ध्वजारोहण होने के बाद, विध्यार्थियों की ओर से पेश किये राष्ट्रगान के बाद झण्डे को सलामी दी गई। सलामी पश्चात् विध्यार्थियों ने बडे ही जोश से मार्चपास्ट, पीटी व स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। छात्रा समीना उस्मानी व साथियों ने ‘ये मन्दिरों का देश है, ये मस्जि़दों क सरज़मीं‘ पेश किया। छात्रा गुलफ्शां अन्सारी ने उर्दू में ‘मौलाना अबुल कलाम आजाद की खिदमात‘ पर भाषण सुनाया।
रजिस्ट्रार ओपी बोहरा व मोहम्मद रफीक खान ने बताया कि छात्र- छात्राओं ने देश भक्ति से ओतप्रोत कई सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किये।