Home > Latest News / क्रिकेट, वालीबॉल, म्यूजिकल चेयर एवं स्पून रेस में दिखा उत्साह

क्रिकेट, वालीबॉल, म्यूजिकल चेयर एवं स्पून रेस में दिखा उत्साह

December 19, 2013

मौलाना आजाद बीएड कॉलेज मे बुधवार को खो-खो एवं बोरी रेस का होगा आयोजन।

जोधपुर 19 दिसम्बर। मौलाना आजाद मुस्लिम षिक्षक प्रषिक्षण महाविद्यालय एवं मौलना आाजाद महिला षिक्षक प्रषिक्षण महाविद्यालय में गुरूवार को शुरू हुए खेल सप्ताह का मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेषनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी के महासचिव मोहम्मद अतीक ने विधिवत रूप से आगाज किया। 

मौलाना आजाद मुस्लिम बीएड़ कॉलेज के खेल प्रभारी शहाबुद्दीन खान ने कहा कि प्राचार्या डॉ. सपना सिंह राठौड़ ने क्रिकेट मैच का टॉस किया। हेमन्त सदन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 60 रन बनायें। पावस सदन ने लक्ष्य का पीछा करते हुए निर्धारित ओवर में तीन विकेट से जीत हासिल की। मूलाराम ने चार विकेट लिए। निम्बू चम्मच दौड़ में बीएड़ छात्राओं ने शारीरिक नियंत्रण का परिचय देते हुए हेमा ने प्रथम, अनीता मुलेवा ने द्वितीय, सरिता गुर्जर ने तृतीय स्थान हासिल किया। वालीबॉल प्रतियोगिता पावस सदन व स्टॉफ के बीच 2-2 से बराबर रही।

महिला बीएड़ कॉलेज की खेल प्रभारी रीना गोयल ने बताया कि म्यूजिकल चेयर में छात्राओं ने उत्साह से भाग लिया। इसमें सुमन चौधरी प्रथम, नीतू राठौड़ द्वितीय, प्रतिभा तृतीय रही। रोमांचक बैडमिन्टन प्रतियोगिता में प्रतिभा प्रथम व शेख अफसाना द्वितीय रही। प्राचार्या डॉ. सपना सिंह राठौड एवं महिला बीएड़ प्राचार्या माधुरी दत्ता ने बताया कि बीएड़ प्रषिक्षणार्थियों के षिक्षा के साथ-साथ मानसिक एवं शारीरिक विकास के लिए खेल सम्बन्धी प्रतियोगिताएं हर वर्ष आयोजित की जाती है। ताकि ये प्रषिक्षणार्थी भविष्य में अपने विद्यार्थियों को इसी प्रकार प्रेरित कर सकें। निर्णायक राम प्रकाष जाखड़, गीता शर्मा, तनवीर अहमद, चिन्मय जोषी थे। शुक्रवार बीस दिसम्बर को क्रिकेट, वालीबॉल, बोरा रेस एवं खो-खो प्रतियोगिता आयोजित होगी।