Home > Latest News / 60वीं जिला स्तरीय 19 वर्षीय विध्यालयी क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता एवं उपविजेता टीमों का हुआ सम्मान

60वीं जिला स्तरीय 19 वर्षीय विध्यालयी क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता एवं उपविजेता टीमों का हुआ सम्मान

September 09, 2015

60वीं जिला स्तरीय 19 वर्षीय विध्यालयी क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता एवं उपविजेता टीमों का हुआ सम्मान

 

जोधपुर 09 सितम्बर। मौलाना अबुल कलाम आज़ाद मुस्लिम सीनियर सैकेण्डरी स्कूल की मेज़बानी में शारीरिक शिक्षा महाविध्यालय एयरफोर्स में आयोजित की गयी जोधपुर जिले के दस टीमों की चार दिवसीय ‘60वीं जिला स्तरीय 19 वर्षीय विध्यालयी क्रिकेट प्रतियोगिता‘ के विजेता एवं उपविजेता टीमों का सम्मान समारोह बुधवार को मुस्लिम स्कूल सभागार में आयोजित किया गया।

मेजबान स्कूल के प्रिंसीपल इंतिखाब आलम ने बताया कि प्रतियोगिता के फाइनल मैच की विजेता टीम ‘नगर अ शेष‘ के कप्तान पियुष रत्नू, उपकप्तान गौतम सिंह, कोच सुनील कुमार कंडारा एवं उपविजेता टीम ‘नगर ब शेष‘ के खिलाडियों को ट्रॉफी एवं मैड़ल सम्मान स्वरूप प्रदान किये गये।

मैच प्रभारी पीटीआई जुगनू मेहर ने बताया कि सम्मान समारोह में पीटीआई राकेश देवडा, सुनील कुमार कंडारा, भूपेन्द्र सिंह, राजकुमारजी, जालम सिंह, कन्हैयालाल, मगन सिंह, स्कॉरर देवेन्द्र सिंह, अंकुश निर्बाण एवं मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी के पूर्व अध्यक्ष शब्बीर अहमद खिलजी, महासचिव मोहम्मद अतीक, उपाध्यक्ष नजीर खां, सोसायटी सदस्य फिरोज अहमद काजी, निसार अहमद खिलजी, शाकिर अंसारी ने खिलाडि़यों की हौसला अफजाई की तथा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का आह्वान किया।

आगामी 19 से 24 सितम्बर तक मौलाना अबुल कलाम आज़ाद मुस्लिम सीनियर सैकेण्डरी स्कूल की मेज़बानी में 19 वर्षीय विध्यालयी राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी। इसमें प्रदेश के समस्त जिलों की टीमें भाग लेगी। संचालन जिम्मी व्यास ने किया। धन्यवाद स्कूल प्रिंसीपल इंतिखाब आलम ने दिया।