Home > Latest News / बाड़मेर के भियाड़ में आयोजित हुए जोधपुर मण्डल के 62वां वार्षिक अधिवेशन में महेन्द्र सेन ‘शान्तिचन्द भण्डारी श्रेष्ठ स्काउटर पुरस्कार‘ से सम्मानित

बाड़मेर के भियाड़ में आयोजित हुए जोधपुर मण्डल के 62वां वार्षिक अधिवेशन में महेन्द्र सेन ‘शान्तिचन्द भण्डारी श्रेष्ठ स्काउटर पुरस्कार‘ से सम्मानित

September 10, 2015

 

बाड़मेर के भियाड़ में आयोजित हुए जोधपुर मण्डल के 62वां वार्षिक अधिवेशन में महेन्द्र सेन ‘शान्तिचन्द भण्डारी श्रेष्ठ स्काउटर पुरस्कार‘ से सम्मानित

 

 

जोधपुर 10 सितम्बर। स्काउट की सराहनीय गतिविधियों के लिए मौलाना अबुल कलाम आजाद मुस्लिम सी. सै. स्कूल के स्काउट मास्टर महेन्द्र सेन को बाड़मेर के षिव तहसील के भियाड़ गांव स्थित सरस्वती विद्यामन्दिर सी. सै. स्कूल में आयोजित जोधपुर मण्डल के 62वें वार्षिक अधिवेशन में शान्तिचन्द भण्डारी पुरस्कार से नवाज़ा गया।


सेन को मुख्य अतिथि, राज्य मुख्यालय जयपुर के राज्य संगठन आयुक्त महेन्द्र सिंह राठौड, व पाली के उपप्रधान खूमाराम चौधरी ने प्रमाण पत्र व मोमेण्टो देकर सम्मानित किया। अधिवेशन में जोधपुर के पूर्व महापौर, उप प्रधान ओमकुमारी गहलोत, मण्डल सचिव कमल मोहनोत, सहायक राज्य संगठन आयुक्त बाबू सिंह राजपुरोहित, सीओ स्काउट छतर सिंह पिडि़यार, सीओ गाइड सुयश लोढा उपस्थित थे। महेन्द्र सेन को मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सेासायटी के पदाधिकारियों, मौलाना अबुल कलाम आजाद मुस्लिम सी. सै. स्कूल के प्रिंसीपल इन्तिखाब आलम एवं समस्त शिक्षको ने शुभकामनाएं दी।