Home > Latest News / अफग़ानिस्तान के स्वास्थय मंत्री की परिचर्चा में मौलाना आज़ाद यूनविर्सिटी के पब्लिक हेल्थ विभागीय दल ने की शिर्कत

अफग़ानिस्तान के स्वास्थय मंत्री की परिचर्चा में मौलाना आज़ाद यूनविर्सिटी के पब्लिक हेल्थ विभागीय दल ने की शिर्कत

September 11, 2015

अफग़ानिस्तान के स्वास्थय मंत्री की परिचर्चा में मौलाना आज़ाद यूनविर्सिटी के पब्लिक हेल्थ विभागीय दल ने की शिर्कत

 

 

जोधपुर 11 सितम्बर। नई दिल्ली स्थित ताज पैलेस में स्वास्थ्य सम्बन्धी कोर्सो एवं मामलों से जुड़ी बैठक में जोधपुर की मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी के महासचिव मोहम्मद अतीक़ के नेतृत्व में मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी के प्रतिनिधिमण्डल ने अफगानिस्तान के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. फिरोजुद्दीन फिरोज से मुलाकात की।

इस शैक्षिक परिचर्चा में प्रतिनिधिमण्डल के रूप में गये यूनिवर्सिटी के पब्लिक हेल्थ विभागीय दल से अफग़ानिस्तान के स्वास्थ्य मंत्री एवं यूनिसेफ (यूनाईटेड नेशन्स चिल्ड्रन्स फंड) के डॉ. एल.एन. बालाजी व डॉ. शिरिन वरके ने कहा कि यूनिवर्सिटी में हॉस्पीटल मैनेजमेन्ट में स्नात्कोत्तर कोर्स शीर्घ शुरू किया जाये। उन्होनें लघु अवधि के अत्याधुनिक हायब्रिड लर्निंग कोर्स, फार्मास्यूटिकल मैनेजमेन्ट, बॉयोमेडिकल इन्जिनियरिंग, पब्ल्कि हेल्थ न्यूट्रीशन, फंक्षनल रेमेडियल इंग्लिश कोर्स, कम्यूनिकेशन कोर्स तथा पब्लिक हेल्थ से जुड़े प्रेक्टिल कोर्स को भविष्य की जरूरत बताते हुए इन्हें जल्द शुरू किये जाने की बात की।

डॉ. फिरोजुद्दीन फिरोज ने मौलाना आज़ाद यूनविर्सिटी में चल रहे पब्लिक हेल्थ पाठ्यक्रम जिसमें अफगानिस्तान एवं अन्य देशों के स्टूडेन्ट शिक्षा ले रहे है, की सराहना करते हुए कहा कि इस कोर्स से अफग़ानिस्तान के पब्लिक हेल्थ सेक्टर से जुड़े लोगों के कौशल और शैक्षिक क्षमता में बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने भविष्य में भी ऐसी परिचर्चाओं को आयोजित करने की इच्छा जाहिर की।

परिचर्चा में अमेरिका वाशिंगटन की ‘क्लीक मेडिक्स‘ की सीईओ एवं मोबाइल हेल्थ एड़वाइजर टिंग शी, मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी के पब्ल्कि हेल्थ विभाग के हेड सौरभ चक्रबर्ती, पूर्व हेड प्रमीला विवेक, एसिस्टेंट प्रोफेसर विकास अरोडा, एसिस्टेंट प्रोफेसर डॉ नितिन जोशी, स्टूडेंट कॉर्डिनेटर तृप्ति देसाई, सोनी त्यागी एवं पब्ल्कि हेल्थ से जुडे लोग उपस्थित थे।