वक़्फ़ सम्पत्ति मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी का
सौर ऊर्जा की ओर सराहनीय कदम - राठौड़
जोधपुर 13 सितम्बर। वक्फ सम्पत्तियों का ऐसा इस्तेमाल और प्राकृतिक सौर ऊर्जा के इस नवीकरणीय ऊर्जा (रिनेवबल एनर्जी) के रूप में लगे सोलर पलान्ट से बिजली की खपत आधी होने के साथ ही ग्रीन एनर्जी का इस्तेमाल बढेगा। ये प्लान्ट माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के एजेन्डे़ ‘क्लीन इण्डिया-ग्रीन इण्डिया‘ की ओर सराहनीय कदम है।
ये कहना है, वक़्फ़ एवं चिकित्सा-स्वास्थ्य मंत्री, राजेन्द्र सिंह राठौड़ का, जो मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी के अधिन संचालित ‘वक़्फ़ सम्पत्ति, मौलाना आज़ाद यूनिवर्सिटी जोधपुर‘, में लगाये गये '50 किलो वाट क्षमता के सोलर प्लान्ट' उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
वक्फ एव स्वास्थ्य मंत्री राठौड़ ने संस्थान के शैक्षिक एवं कल्याणकारी कार्यो की प्रशंसा करते हुए, विध्यार्थियों के अनुशासन व संस्थान से जुड़े लोगो की कार्य के प्रति प्रतिबद्धता को आदर्श बताया। साथ ही उन्होंने मौलाना अब्दुल कलाम आजाद स्कूल एवं फिरोज खान मेमोरियल गर्ल्स स्कूल के बैण्ड ग्रुप व स्काउट गाइड को सलामी पेश की।
सोसायटी के महासचिव मोहम्मद अतीक ने बताया कि इस प्रोजेक्ट के जरिये हम वक़्फ़ जायदाद के मुतवल्लियों को यह पैगाम देना चाहते है कि संसाधनों के सही और अधिकतम इस्तेमाल से होने वाली आय से समाज और देश के उत्थान के कई काम किये जा सकते है। वक्फ बोर्ड ऑफ राजस्थान के पूर्व चैयरमेन शौकत अंसारी एवं सोसायटी के पदाधिकारी ने अतिथियों माला व साफा से अभिनन्दन किया।
बिडला सोलर प्रोजेक्ट कम्पनी की ओर से लगाये गये इस प्रोजेक्ट की जानकारी राजेन्द्र सिंह राठौड़ को योगेश बिड़ला ने दी। इस मौके पर पाली सांसद पीपी चौधरी, प्रोफेयर महेन्द्र राठौड़, भारतीय जनता पार्टी से जुड़े शहर के पदाधिकारी एवं सदस्यगण, मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी के पूर्व अध्यक्ष शब्बीर अहमद खिलजी, अध्यक्ष अब्दुल अजीज, उपाध्यक्ष नजीर खां, कोषाध्यक्ष हाजी इस्हाक खां, यूआईटी पूर्व न्यासी रफीक बुन्दू, सोसायटी सदस्य मोहम्मद अली चुंदडीगर, मोहम्मद इस्माईल, मोहम्मद निसार खिलजी, रऊफ अंसारी, फिरोज अहमद काजी, खालिद कुरैशी, मोहम्मद साबिर, जकी अहमद, आबिद अली, शैक्षिक संस्थानो के संस्था प्रधान तथा शहर के गणमान्य व प्रबुद्धन सहित अल्पसंख्यक समुदाय के लोग, शिक्षक और जनप्रतिनिधिगण ने शिर्कत की। धन्यवाद सोसायटी अध्यक्ष अब्दुल अजीज ने दिया।