Home > Latest News / “प्रसिद्ध शिक्षाविद् मरहूम एजे खान की प्रथम बरसी (पुण्य तिथि) पर हुआ ‘रक्तदान शिविर‘ का सफल आयोजन

“प्रसिद्ध शिक्षाविद् मरहूम एजे खान की प्रथम बरसी (पुण्य तिथि) पर हुआ ‘रक्तदान शिविर‘ का सफल आयोजन

September 15, 2015

“प्रसिद्ध शिक्षाविद् मरहूम एजे खान की प्रथम बरसी (पुण्य तिथि) पर हुआ ‘रक्तदान शिविर‘ का सफल आयोजन

 

जोधपुर। 15 सितम्बर। दीनी एवं दुनियावी तालीम के प्रेरक एवं राजकीय उच्च प्राथमिक विध्यालय में प्रधानाध्यापक के पद पर रहे, मरहूम एजे खान की पहली बरसी (पुण्य तिथि) पर मंगलवार को कमला नेहरू नगर स्थित, माई खदिजा इन्स्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग साइन्सेज में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर संयोजक, डायमंड पब्लिक स्कूल कबीर नगर के प्रधानाध्यापक एवं एजे खान के सुपुत्र मोहम्मद नदीम खान ने जानकारी दी कि ‘मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में लगे इस स्वैच्छिक शिविर में 63 युवाओं ने रक्तदान किया। उन्होंने कहा कि सेवानिवृति के पश्चात मरहूम खान ‘मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी में‘ लम्बे समय तक प्रोग्राम ऑफिसर और सोसायटी की देखरेख में चलेन वाले, राजकीय आवासीय विध्यालय सूरसागार में प्रधानाध्यापक के पद पर रहे। उनका कार्यकाल और सेवाएं सराहनीय एवं अविस्मरणीय रही।

शिविर प्रभारी हसन खान ने कहा कि रक्तदान समारोह में अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ जोधपुर के जिलाध्यक्ष शम्भू सिंह मेडतिया, ईदेन समिति के अध्यक्ष हाजी उस्ताद हमीम बक्ष, समाजसेवी शौकत लोहिया, जय नारायण व्यास विश्वविध्यालय के पूर्व महासचिव अंकित गहलोत, सोसायटी के महासचिव मोहम्मद अतीक, पूर्व अध्यक्ष शब्बीर अहमद खिलजी, सोसायटी सदस्य फिरोज अहमद काजी, रऊफ अंसारी, मोहम्मद साबिर, शहनवाज़ खान, मोहसिन खान, इरशाद, शहज़ाद, अक्षा खान, बंटी सहित कई युवा एवं स्वर्गीय खान साहब के मित्रगण, शिक्षकगण व प्रबुद्धजनों ने शिर्कत की। अंत में सभी ने उन्हें जन्नतुल फिरदोश में आला मक़ाम के लिए खेराज ए अकीदत पेश की।