Home > Latest News / जरूरत के मुताबिक सॉफ्टवेयर में बदलाव की हो आज़ादी सॉफ्टवेयर फ्रीडम डे के पूर्व दिवस पर, सॉफ्टवेयर फ्रीडम डे को रंगोली और मानव श्रृंखला से किया साकार

जरूरत के मुताबिक सॉफ्टवेयर में बदलाव की हो आज़ादी सॉफ्टवेयर फ्रीडम डे के पूर्व दिवस पर, सॉफ्टवेयर फ्रीडम डे को रंगोली और मानव श्रृंखला से किया साकार

September 18, 2015

जरूरत के मुताबिक सॉफ्टवेयर में बदलाव की हो आज़ादी सॉफ्टवेयर फ्रीडम डे के पूर्व दिवस पर, सॉफ्टवेयर फ्रीडम डे को रंगोली और मानव श्रृंखला से किया साकार

 

जोधपुर 18 सितम्बर। हमें अपनी जरूरतों और रचनात्मकता की आवष्यकता के अनुसार, अपने सॉफ्टवेयर में बदलाव की आज़ादी हो। हमारी निजी सूचनाओं की रक्षा व उनका गलत इस्तेमाल न हो।

ऐसे वैश्विक पैग़ाम को दुनिया के लोगों तक पहुुंचाने के मकसद से कमला नेहरू नगर स्थित, मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी के कम्प्यूटर विभाग की ओर से शुक्रवार को ‘सॉफ्टवेयर फ्रीडम डे‘ के पूर्व दिवस पर संदेशात्मक प्रोग्राम आयोजित किये गये।

कम्प्यूटर डिर्पाटमेन्ट के प्रभारी फारूक अहमद ने कहा कि दुनिया भर में उन्नीस सितम्बर को मनाये जाने वाले, ‘सॉफ्टवेयर फ्रीडम डे‘ के उपलक्ष में रंगोली के माध्यम से यूनिवर्सिटी परिसर में ‘सॉफ्टवेयर फ्रिडम डे‘, 2015 तथा बंद पिंजरो से आज़ाद होते पक्षियों के चित्र उकेरकर, सॉफ्टवेयर रचनात्मकता की आज़ादी का संदेश दुनिया को दिया गया। साथ ही फिरोज खान मेमोरियल गर्ल्स सीनियर सैकेण्ड़री स्कूल की छात्राओं की ओर से मानव श्रृंखला के माध्यम से ‘एस.एफ.डी‘ (S.F.D.) , की आकृति बनाई गई।

कार्यक्रम सन्वयक जाकिर हुसैन ने कहा कि सोमवार को साढे तीन सौ छात्र-छात्रओं की पेपर प्रेजेन्टेशन, इम्प्रेस प्रेजेन्टेशन, पोस्टर कॉम्पिटीशन, कॉलोज कॉम्पिटिशन, रंगोली कॉम्पिटिशन की प्रतियोतिाए एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित होगा। सॉफ्टवेयर फ्रीडम के इस वैश्विक पैगाम में मौलाना आजाद मुस्लिम महिला बीएड़ कॉलेज की व्याख्याता रीना गोयल, मौलाना आजााद बीएसटीसी स्कूल की प्रिन्सीपल जेबा नाज, व्याख्याता फरहा मेहर, फिरोज खान गर्ल्स स्कूल की प्रिन्सीपल शमीम शेख, नूर बानो, अरूणा सोलंकी, पीटीआई चिन्मय जोशी, बीसीए के व्याख्याता मोहम्मद नासिर, मोहम्मद इमरान, मोहम्मद इस्लाम, मोहम्मद नदीम, मोहम्मद जाहिद, अनवर एवं बीएसटीसी, बीसीए एवं फिरोज खान गर्ल्स स्कूल के विध्यार्थियों का विशेष सहयोग रहा।