अॅापन सोर्स सॉफ्टवेयर को जमीन व कागज पर किया साकार
सॉफ्टवेयर फ्रीडम डे अवसर पर हुआ पेपर प्रेजेन्टेशन, रंगोली, कोलाज एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन
जोधपुर 19 सितम्बर। कमला नेहरू नगर स्थित, मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी के कम्प्यूटर विभाग की ओर से शनिवार को ‘सॉफ्टवेयर फ्रीडम डे‘ के अवसर पर आयोजित पेपर प्रेजेन्टेषन, इम्प्रेस प्रेजेन्टेशन, पोस्टर कॉम्पिटीशन, कोलाज कॉम्पिटिशन एवं रंगोली कॉम्पिटिशन की प्रतियोगिताओं में साढे तीन सौ छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
कम्प्यूटर डिर्पाटमेन्ट के प्रभारी फारूख अहमद ने बताया कि मुख्य अतिथि बीएसएनएल के डीजीएम पंकज भण्डारी, अतिविशिष्ट अतिथि जय नारायण व्यास विश्वविध्यालय के कम्पयूटर विभागाध्यक्ष डॉ. राजेश पुरोहित, विशिष्ट अतिथि व मार्गदर्शक लाचू मेमोरियल कॉलेज के कम्प्यूटर विभागाध्यक्ष डॉ. प्रियदर्शी पाटनी ने ‘अॅापन सोर्स सॉफ्टवेयर‘ विषय पर छात्र-छात्राओं की पेपर प्रेजेन्टेशन तथा क्रियेटिव पोस्टर मेकिंग की सराहना करते हुए इस समारोह को भविष्य में निरन्तर करते रहने का आह्वान किया। उन्होनें विध्यार्थियों को सॉफ्टवेयर क्षेत्र में सम्पूर्ण आज़ादी के लिए किये गये इस अभियान की प्रशंसा की। निर्णायक लाचू मेमोरियल कॉलेज के एसोसियेट प्रोफेसर डॉ वैभव गुप्ता, डॉ. अमित आचार्या व के के बोहरा थे।
मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेशन एण्ड वेलफेयर सोसायटी के पूर्व अध्यक्ष शब्बीर अहमद खिलजी, महासचिव मोहम्मद अतीक, सदस्य मोहम्मद ईस्माईल, रऊफ अंसारी, निसार खिलजी, खालिद कुरैशी, मोहम्मद आसिफ ने अतिथियों का स्वागत कर, विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एव तृतीय स्थान पर रहे छात्र-छात्राओं को मोमेन्टो, समस्त प्रतियोगियों को प्रशस्ति पत्र तथा विशेष सहयोगियों को भी मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। मोलाना आजाद यूनिवर्सिटी के प्रेसिडेन्ट डॉ हामिद अली खान, रजिस्ट्रार ओ पी बोहरा एवं साइन्स फैकल्टी के डीन एस.पी.व्यास ने छात्र-छात्राओं को सम्बोधित कर, सॉफ्टवेयर क्षेत्र में देश का नाम, विश्व मंच पर रोशन करने को कहा।
समारोह में मौलाना आजाद मुस्लिम महिला बीएड़ कॉलेज की व्याख्याता रीना गोयल, मौलाना अबुल कलाम आजाद स्कूल की शिक्षिका जयश्री, फिरोज खान गर्ल्स स्कूल की शिक्षिका अमरीन, बीसीए के व्याख्याता मोहम्मद नासिर, मोहम्मद इमरान, मोहम्मद इस्लाम, मोहम्मद नदीम, मोहम्मद जाहिद, अनवर एवं बीएसटीसी, बीसीए एवं फिरोज खान गर्ल्स स्कूल के विध्यार्थियों का विशेष सहयोग रहा। समारोह के पूर्व में तिलावत ए कुरान तथा बीसीए के स्टूडेंट ने ‘एस.एफ.डी.‘ गीत पेश किया। अन्त में धन्यवाद फारूक अहमद ने दिया। संचालन कार्यक्रम सन्वयक जाकिर हुसैन ने किया।