Home > Latest News / वॉलीबॉल और स्पून रेस में दिखा रोमांच

वॉलीबॉल और स्पून रेस में दिखा रोमांच

December 21, 2013

मौलाना आजाद बीएड कॉलेज मे सोमवार को रस्साकस्सी व बोरी दौड़ का होगा आयोजन।

जोधपुर 21 दिसम्बर। मौलाना आजाद मुस्लिम षिक्षक प्रषिक्षण महाविद्यालय एवं मौलना आाजाद महिला षिक्षक प्रषिक्षण महाविद्यालय में चल रहे खेल सप्ताह के अन्तर्गत शनिवार को वॉलीबॉल और स्पून रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

बीएड़़ कॉलेज के खेल प्रभारी शहाबुद्दीन खान ने कहा कि हेमन्त सदन व पावस सदन के बीच हुए वॉलीबॉल मैच में 25-23 व 25-21 के परिणाम के साथ हेमन्त सदन विजयी रहा। गुनेष कुमार और बरकत खान को सर्वश्रेेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। महिला बीएड़ कॉलेज की खेल प्रभारी रीना गोयल ने बताया कि स्पून रेस में तीनो सदनों की छात्राध्यापिकओं ने रोमांचक खेल का परिचय दिया। इसमे एनीबिसेन्ट ग्रुप की इन्दू बाला ने प्रथम स्थान हासिल किया। कंट्रोलर ओपी बोहरा, महिला बीएड़ प्राचार्या माधुरी दत्ता एवं बीएड़ प्राचार्या डॉ. सपना सिंह राठौड ने बीएड़ प्रषिक्षणार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

निर्णायक राम प्रकाष जाखड़, डॉ श्वेता अरोड़ा, ममता सिंह, संध्या शुक्ला, वाजिद शेख, डॉ.प्रमीला गहलोत, मोहम्मद इकबाल चुन्दड़ीगर, मोहम्मद रफीक, सलीम अहमद, तनवीर काजी, मोहम्मद सादिक थे। सोमवार को हेमन्त व पास सदन के बीच क्रिकेट का फाइनल, दोनो कॉलेज में रस्साकस्सी, म्यूजिकल चेयर एवं बोरी दौड़ प्रतियोगिताएं आयोजित की जायेगी।