Home > Latest News / 60वीं राज्य स्तरीय 19 वर्षीय विद्यालयी क्रिकेट प्रतियोगिता सम्पन्न

60वीं राज्य स्तरीय 19 वर्षीय विद्यालयी क्रिकेट प्रतियोगिता सम्पन्न

September 23, 2015

अजमेर विद्यालयी क्रिकेट का विजेता
60वीं राज्य स्तरीय 19 वर्षीय विद्यालयी क्रिकेट प्रतियोगिता सम्पन्न
उदयपुर उपविजेता तथा गंगानगर रहा तीसरे स्थान पर

जोधपुर 23 सितम्बर। शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित एवं मौलाना अबुल कलाम आजाद मुस्लिम सीनियर सैकेण्डरी स्कूल की मेज़बानी में खेली जा रही, 60वीं राज्य स्तरीय उन्नीस वर्षीय खेलकूद प्रतियोगिता के पांचवे दिन बुधवार को बरकतुल्लाह खां स्टेडियम में खेले गये दुसरे सेमीफाइनल में गंगानगर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में उदयपुर के सामने 69 रन का लक्ष्य रखा। गंगानगर के साहिल गर्ग ने 12 रन बनाये। उदयपुर की तरफ से खिलाडी विकास ने 4, मोहित ने 2 व मनोज नेगी ने 2 विकेट लिये।

स्कूल के प्राचार्य इंतिखाब आलम ने बताया कि जोषीली जवाबी पारी खेलते हुए उदयपुर ने 4 विकेट के नुकसान पर 70 रन बनाकर, फाइनल में प्रवेष किया और गंगानगर टीम को 6 विकेट से मात दी। उदयपुर के मोहित सिंह 29 रन बनाये। यष ने 19 रन बनाये। गंगानगर के साहिल गर्ग ने 2, सोहेल खान ने 1 विकेट लिया। 

उपजिला शिक्षा अधिकारी शारीरिक शिक्षा शब्बीर हुसैन ने बताया कि कड़ी टक्कर के साथ बरकतुल्लाह खां स्टेडियम में अजमेर व उदयपुर के बीच हुए फाइनल मैच में अजमेर ने पहले खेलते हुए निर्धारित ओवर में पूरी टीम ने कुल 88 रन बनाये। अजमेर के कपतान पुनित मिश्रा ने 24 रन बनाये। खिलाड़ी सव्यो 18 रन बनाये। उदयपुर की तरफ से मोहित ने 3, विकास मनेरिया ने 2, मनोज ने 2 विकेट झटके।

उदयपुर ने कड़ा संघर्ष करते हुए ज़वाबी मुकाबले में 7 विकेट पर 76 रन बनाये और 13 रन से हार स्वीकार की। उदयपुर के विकास ने सर्वाधिक 32, हर्ष सुथार ने 14 रन बनाये। अजमेर के कपतान पुनीत मिश्रा ने 3, महावीर ने 2, महेन्द्र व सव्यो ने 1 विकेट लिये।

मैच प्रभारी शारीरिक षिक्षक जुगनू मेहर ने बताया कि प्रतियोगिता मे मंगलवार को हुए सेमीफाइनल में एक नया रिकार्ड बनाते हुए उदयपुर के खिलाडी. मोहित ने एक ओवर और एक नोबॉल पर 6 छक्के व 1 चौका लगाकर, इस प्रतियोगिता का नया कीर्तिमान रचा।

संयोजक सोहन किषन जोषी ने कहा कि प्रतियोगिता की सफल संचालन में सलेक्षन कमेटी बीकानेर के सदस्य संजय मारू, सीकर के दिनेष माथुर,अजमेर के महेन्द्र सिंह, झुंझनू के हरीष सिंह, पर्यवेक्षक मजाहिर सुल्तान जई, खेल मैदानों में शारिरीक षिक्षक यूनूस खान, शाहनवाज खान, रमेष गौतम, चिन्मय जोषी, मेहबूब खान, रईस अहमद, बाबूलाल सिंह, राजेन्द्र सिंह, आबाद खान, अब्दुल मलिक, बिलाल, हेमन्त, उम्मेद सिंह राठौड, इरफान रजा़ एवं खेल से जुड़े अन्य सभी पदाधिकारियों का विशेष सहयोग रहा।

गुरूवार को कमला नेहरू नगर स्थित मौलाना आजाद युनिवर्सिटी के ऑडिटोरियम में प्रातः साढे आठ बजे आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि, जय नारायण व्यास विष्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अमन सिंह सिसोदिया, अध्यक्षता जय नारायण व्यास विष्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष लोकेन्द्र सिंह शक्तावत, विषिष्ट अतिथि पूर्व उप निदेषक शारीरिक शिक्षा विभाग, बीकानेर ईदरीस खान के हाथो विजेता, उपविजेता, तृतीय स्थान की टीम एवं समस्त खिलाडियों व सहयोगियों को मोमेन्टो एवं प्रषस्ति पत्र सम्मान स्वरूप प्रदान किया जायेगा।