विजेता, उपविजेता खिलाडियों को पुरस्कार से नवाज़ा
60वीं राज्य स्तरीय 19 वर्षीय विद्यालयी क्रिकेट प्रतियोगिता के अन्तर्गत
अजमेर, उदयपुर एवं गंगानगर टीमो के खिलाडियों को विजयी कप, मोमेंटो व प्रषस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
जोधपुर 24 सितम्बर। शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित एवं मौलाना अबुल कलाम आजाद मुस्लिम सीनियर सैकेण्डरी स्कूल की मेज़बानी में खेली गई, 60वीं राज्य स्तरीय उन्नीस वर्षीय खेलकूद प्रतियोगिता के छठे दिन गुरूवार को, मौलाना आजाद युनिवर्सिटी के ऑडिटोरियम में सभी खिलाडियों एवं सहयोगियो का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
स्कूल के प्राचार्य इंतिखाब आलम ने कहा कि सम्मान समारोह में जय नारायण व्यास विष्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अमन सिंह सिसोदिया, ने बतौर मुख्यअतिथि, मौलाना अबुल कलाम आज़ाद स्कूल को सफल एवं सराहनीय आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने खिलाडि़यों को सम्बोधित करते हुए कहा कि वे स्कूली शिक्षा के बाद, विष्वविद्यालय स्तर पर निरन्तर खेलेंगे तो उन्हें खेल से जुड़ी हर बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई जायेगी।
जय नारायण व्यास विष्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष लोकेन्द्र सिंह शक्तावत ने विषिष्ट अतिथि के तौर पर कहा कि क्रिकेट अनुषासन का खेल है, जिन्दगी की तरह यह खेल भी सीधा है, जरूरत है एकजुटता, मेहनत और सचिन, सलीम दुर्रानी, द्रविड जैसे महान खिलाडि़यों की तरह अच्छा खेलने की। शारीरिक शिक्षा विभाग, बीकानेर के पूर्व उप निदेषक इदरीस खान ने कहा कि बच्चों जब तक पढ रहे हो तब तक खेल रहे हो। इसलिए खेल के साथ-साथ पढाई में भी कड़ी मेहनत करों ताकि इस पढाई के जरिये अपने खेल को निरन्तर रखते हुए देष का नाम गोरवान्वित कर सको। सचिव जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक प्रथम ब्रह्मपाल सिंह ने खेल को खेल की भावना से खेलने तथा अनूठे अनुषासन दिखाने के लिए राज्य भर से आये खिलाडियों एवं कोच को धन्यवाद दिया।
उपजिला शिक्षा अधिकारी शारीरिक शिक्षा शब्बीर हुसैन ने बताया कि 19 से 24 सितम्बर तक राज्य इस स्तरीय इस प्रतियोगिता में प्रदेष के 33 जिलों की 35 टीमों ने भाग लिया। अन्त में बरकतुल्लाह खां स्टेडियम में हुए फाइनल मैच की विजेता टीम अजमेर को विनर कप, उपविजेता उदयपुर टीम को रनर कप, गंगानगर टीम को तीसरे स्थान का कप तथा सभी खिलाडियों को मोमेंटो प्रदान किये गये।
मैच प्रभारी शारीरिक षिक्षक जुगनू मेहर ने बताया कि प्रतियोगिता में विषेष सहयोग के लिए, पिछले वर्ष राजस्थान अन्डर-19 टीम को नेषनल लेवल पर दूसरा स्थान दिलाने वाले जोधपुर के क्रिकेट कोच सोहन किषन जोषी तथा मौलाना अबुल कलाम आजाद सी.सै. स्कूल के पूर्व पीटीआई एवं अलवर के पीटीआई यूनुस खान को सराहनीय सेवाओं के लिए पुरस्कृत किया गया तथा पर्यवेक्षक मजाहिर सुल्तान जई, शारीरिक षिक्षक सय्यद शाकिर अली, रूसतम खान, सलेक्षन कमेटी बीकानेर के सदस्य संजय मारू, सीकर के दिनेष माथुर, अजमेर के महेन्द्र सिंह, झुंझनू के हरीष सिंह, पीटीआई शाहनवाज खान, उम्मेद सिंह राठौड, मेहबूब खान, रमेष गौतम, चिन्मय जोषी, रईस अहमद, अषोकजी, जिम्मी व्यास, नदीम, नासिर, बाबूलाल सिंह, राजेन्द्र सिंह, आबाद खान, अब्दुल मलिक, बिलाल, हेमन्त, इरफान रजा़ एवं खेल से जुड़े अन्य सभी पदाधिकारियों को सम्मान स्वरूप मोमेन्टो प्रदान किये गये। संचालन सय्यद शाकिर अली ने किया। धन्यवाद सोसायटी पूर्व अध्यक्ष शब्बीर अहमद खिलजी ने दिया।