Home > Latest News / माचिया बायोलोजिकल पार्क का किया अवलोकन

माचिया बायोलोजिकल पार्क का किया अवलोकन

October 06, 2015

‘वन्यजीव सप्ताह‘ के अन्तर्गत
माचिया बायोलोजिकल पार्क का किया अवलोकन

जोधपुर 06 अक्टूबर। मौलाना आज़़ाद यूनिवर्सिटी में ‘वन्यजीव सप्ताह‘ के अन्तर्गत बी.एस.सी. फर्स्ट ईयर, सैकण्ड ईयर व एम.पी.एच. पब्लिक हैल्थ के विद्यार्थियों का दल, मंगलवार को माचिया बायोलोजिकल पार्क के अवलोकन के लिए गया।

यूनिवर्सिटी की विज्ञान संकाय के डीन एस.पी.व्यास ने बताया कि ‘माचिया जैविक उद्यान‘ में वेटेनगरी चिकित्सक डॉ श्रवण सिंह राठौड के निर्देषन में दल ने शेर, पैंथर, हिरण, मगरमच्छ, काला हिरण, नीलगाय, जंगली लोमड़ी, जंगली बिल्ली सहित कई वन्यजीव एवं औषधी युक्त पेड़-पौधों का अवलोकन किया तथा पार्क में चल रहे भव्य निर्माणाधीन कार्यो को देखा।

गौरतलब है कि दल में विदेष से आये अफगानिस्तान के ग्यारह व नाइजिरीया के तीन ‘मास्टर्स इन पब्लिक हैल्थ कोर्स‘ के विद्ययार्थी भी शरीक थे। प्रभारी हबीब पठान ने बताया कि अवलोकन में यूनिवर्सिटी के डिप्टी रजिस्ट्रार रााजि़क वदूद, डीन डॉ. एस.पी.व्यास, डॉ. रईस, डॉ. मेहबूब, डॉ. अब्दुल्लाह खालिद, डॉ. जितेन्द्र बोहरा, डॉ. सौरभी चक्रबर्ती, डॉ. विकास अरोड़ा, डॉ. नितिन जोषी, तृप्ती देसाई, हबीब पठान, खूष्बु कौसर खान, मीना राव, महेन्द्र सिंह, निन्नी वर्मा का विषेष सहयोग रहा। बुधवार प्रातः ग्यरह बजे, वन्यजीव सप्ताह के अन्तर्गत आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेताओं का पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जायेगा।