महात्मा को मानव श्रृखंला से उकेर, दी सच्ची श्रदांजलि
गांधी जयन्ति के अवसर पर रंगोली व मानव श्रृखंला से ‘महात्मा गांधी‘ को किया याद
जोधपुर 02 अक्टूबर। कमला नेहरू नगर स्थित, ‘मदरसा मौलाना आज़ाद मिडल स्कूल‘ में 146वीं गाँधी जयंती के अवसर पर शुक्रवार को रंगोली व मानव श्रृंखला के माध्यम से राष्ट्रपिता महात्मा गांधीजी का चित्र उकेरा तथा रंगोली से महात्मा लिख, उन्हें श्रृद्धांजलि दी गई।
इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने ‘ईष्वर अल्लाह तेरो नाम- सबको सन्मति दे भगवान‘ गीत पेश कर, देश दुनिया में हो रही जातीय हिंसा व भेदभाव का खत्म कर, सबके दिलों में इन्सानियत व मानवीय एकता की दुआ की।
प्रिन्सीपल अब्दुल वहीद बैलिम ने कहा कि हमें बच्चों में ऐसे कार्यक्रमों से देश के महान लोगों के प्रति मोहब्बत करने का ज़ज़्बा पैदा करना चाहिए। मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी के महासचिव मोहम्मद अतीक ने बच्चों की रचनात्मकता की हौसला अफज़ाई करते हुए उन्हें स्वर्गीय महात्मा गांधी के आदर्शो पर चलने का आह्वान किया।
पीटीआई चिन्मय जोषी ने कहा कि इस श्रदांजलि कार्यक्रम मे मौलाना आजाद मुस्लिम बीएसटीसी की प्रिन्सीपल जेबा नाज, व्याख्याता फरहा मेहर तथा मदरसा मौलाना आजाद मिडिल स्कूल के मोहम्मद आरिफ, नसरीन अब्बासी, तब्बसुम खान, उमा खान, पीटीआई चिन्मय जोशी, शहनावाज़ खान, सरवर अली, कन्हैया, सुरय्या, आरजू, अहमद सहित समस्त शिक्षकगण एवं बीएसटीसी विद्यार्थियों का विषेष सहयोग रहा।