Home > Latest News / पोस्टर व निबन्ध से दिया वन्यजीवों को बचाने का संदेश

पोस्टर व निबन्ध से दिया वन्यजीवों को बचाने का संदेश

October 05, 2015

पोस्टर व निबन्ध से दिया वन्यजीवों को बचाने का संदेश

जोधपुर 05 अक्टूबर। मौलाना आज़़ाद यूनिवर्सिटी में ‘वन्यजीव सप्ताह‘ के अन्तर्गत निबन्ध एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यूनिवर्सिटी की विज्ञान संकाय के डीन एस.पी.व्यास ने बताया कि ‘वन्यजीवन का महत्व तथा मनुष्य जीवन की उस पर निर्भरता‘ विषयक निबन्ध प्रतियोगिता में 

बीएससी फर्स्ट ईयर व सैकण्ड ईयर के 70 विद्यार्थियों ने भाग लिया तथा ‘वाइल्ड लाइफ व सेव वाइल्ड लाइफ‘ विषयक आधारित, पोस्टर प्रतियोगिता में यूनिवर्सिटी, मौलाना अबुल कलाम आजाद मुस्लिम सी.सै.स्कूल एवं फिरोज खान मेमोरियल गर्ल्स सी.सै.स्कूल के 82 छात्र-छात्राओं ने ‘खुद को बचाने के लिए वन्य जीवों को बचाओ‘, ‘जैव विविधता व उसका संरक्षण‘, ‘ग्रेट इंडियन बस्टर्ड (राज्य पक्षी) व उसका संरक्षण‘, ‘राजस्थान का राज्य पशु चिंकारा व उसका संरक्षण‘, ‘पशुओं का षिकार व रेड डाटा बुक में इनकी घटती संख्या‘, ‘राजस्थान में जैव विविधता‘, ‘प्रकृति में खाद्य श्रृखंला व खाद्य जाल‘, ‘बाज की घटती संख्या व षिकार के कारण‘, आदि विशयों के रोचक एवं रचनात्मक पोस्टर बनाये।

 
निर्देषक हबीब पठान व खुषबू कौसर खान ने बताया कि ‘प्रीपेड पोस्टर‘ श्रेणी में रफीक, नसरीन, फिरदौस प्रथम, मधु, नीेतेष, गुड्डी, मोहम्मद अबरार, द्वितीय व रजनी सांखला, सानी अली, वर्षा प्रजापत, मोहम्मद तारीक के समुह को तृतीय स्थान मिला तथा ‘ऑन द स्पोट पेन्टिंग‘ में मुब्बास, अरीना, ईरम खान, मुस्कान शेख, आयषा अन्जुम के समुह को पहला, मुस्कान, फातिमा को दूसरा व मोहम्मद हारून को तीसरा स्थान मिला।

प्रतियोगिता में मारवाड मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सेासायटी के पूर्व अध्यक्ष शब्बीर अहमद खिलजी, यूनिवर्सिटी के प्रेसीडेन्ट डॉ. हामिद अली खान, रजिस्ट्रार ओपी बोहरा, डिप्टी रजिस्ट्रार राजि़क वदूद, व्याख्याता डॉ. इनाम इलाही, डॉ. अब्दुल्लाह खालिद ने विद्यार्थियों के वन्यजीव संरक्षण के पोस्टर की सराहना की। निर्णायक डॉ. तनु श्री माथुर, डॉ मरजीना, मीना राव थीं। साइन्स फैकल्टी के डीन एस.पी.व्यास, डॉ. रईस, डॉ. मेहबूब, हबीब पठान, खूष्बु कौसर खान, मीना राव, महेन्द्र सिंह, निन्नी वर्मा का विषेष सहयोग रहा। मंगलवार दोपहर को यूनिवर्सिटी का दल ‘माचिया सफारी पार्क‘ में शैक्षणिक भ्रमण के लिए जायेगा।