‘वल्र्ड फूड डे‘ के मौके पर दो दिवसीय विभिन्न प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन
जोधपुर 17 अक्टूबर। किसी ने सामुहिक खाना खाने का महत्व समझाया, तो किसी ने खाना थोड़ा लेने व झूठा न छोड़ने को कहा, तो किसी ने सुबह ज्यादा, दोपहर को भूख अनुसार व रात को कम खाना खाने के फायदे बताये। तो किसी ने फ्रूट व सब्जियों की रचनात्मक डिजाइन बनाकर सेब से बतख, मूली से स्नोफाॅल में व्यक्ति व तरबूज से अल्लाह शब्द को खूबसूरती से उकेरा।
मौका था, वल्र्ड फूड डे के मौके पर मौलाना आज़़ाद यूनिवर्सिटी में ‘भूख व गरीबी के खिलाफ जंग‘ विषय पर आयोजित दो दिवसीय ‘फूड, चाट, सलाद व पोस्टर प्रतियोगिता‘ का।
प्रतियोगिता संयोजक डाॅ. साबरा कुरैषी ने बताया कि प्रथम दिन शुक्रवार को आहार विषेषज्ञ डाॅ. करूणा जैन ने बतौर मुख्य वक्ता प्रोटीन, विटामिन, कार्बोाहाइड्रेड, खनिज लवण युक्त भोजन तथा रोग प्रतिरोधक क्षमात को बढाने वाले आवंला सरीखे कई व्यंजन तथा बे्रक फास्ट व दिनभर में अधिकतम पानी पीने का महत्व एवं फास्ट फूड के नुकसान के बारे में बताया। डाॅ करूणा ने संस्थान के अधीन संचालित सभी स्कूलो की छात्रओं की ओर से लगाई फूड व चाट की स्टाॅल का अवलोकन भी किया।
दूसरे दिन शनिवार को हुई सलाद प्रतियोगिता में फ्रूट व सब्ज्यिों की विभिन्न कलात्मक डिजाइन से सामाजिक संदेष दिये गये तथा पचास छात्राओं की पोस्टर प्रतियोगिता में ‘भूख व गरीबी के खिलाफ जंग‘ विषय पर मरते किसान, भूखे परिवार, सूखा, गंदा पानी, संक्रमित बीमारियां, पत्तेदार सब्जियां, सतंुलित आहार आदि महत्वपूर्ण बिन्दुओं को रंगीन विचारों के साथ पोस्टर पर पेषकर, कमजोर व्यक्ति की मदद करके, दुनिया में भूख व गरीबी मिटाने के सुझाव भी दिये गये।
निर्णायक उम्मेद कन्या स्कूल की व्याख्याता डाॅ. अलका परिहार, पुष्टिकर महाविद्यालय की व्याख्यता डाॅ मोनिका राय ने कहा कि सलाद में बीए सैकेण्ड ईयर की सूफिया प्रथम, ग्यारवीं कला की निषा परवीन द्वितीय व कक्षा नवीं की नादिया तृतीय तथा पोस्टर प्रतियोगिता में बीए फस्र्ट ईयर की मेहरूनिषां ने पहला, बीएससी नर्सिंग फस्र्ट ईयर की मुस्सरत मुसैरा खान ने दूसरा व पीजीडीसीए की अंजना सिसोदिया ने तीसरा स्थान हासिल किया। अंत में आयोजित सम्मान समारोह में सभी विजेता प्रतिभागियों को मोमेंटो प्रदान किये गये। डाॅ रविन्द्र टेलर ने कार्यक्रम की रूपरेखा बताई।
सम्म्मान समारोह में सोसायटी अध्यक्ष अब्दुल अजीज, महासचिव मोहम्मद अतीक, यूनिवर्सिटी के प्रेसिडेन्ट डाॅ. हामिद अली खान, रजिस्ट्रार ओपी बोहरा, इदरीष खान ने विद्यार्थियों को मुबारकबाद पेषकर, उनकी हौंसलाअफजाई की। प्रतियोगिता में डिप्टी रजिस्ट्रार राजिक वदूद, कला संकाय के डीन डाॅ. इनाम इलाही, डाॅ. एस पी व्यास, डाॅ. निरंजन बोहरा, डाॅ. सीमा परवीन खान, डाॅ रविन्द्र टेलर, डाॅ.’ ज्योति गुर्जर, डाॅ. डिम्पल, नीलम जोशी, डाॅ. रईस, डाॅ. मेहबूब, डाॅ. अब्दुल्लाह खालिद, मोहसिन का विषेष सहयोग रहा। पूर्व में अतिथियों का स्वागत डाॅ. हामिद अली खान ने किया। संचालन डाॅ. मरजीना ने किया। धन्यवाद रजिस्ट्रार ओपी बोहरा ने दिया।