Home > Latest News / अश्लील बातों व हरकतों का करें विरोध - कौर

अश्लील बातों व हरकतों का करें विरोध - कौर

October 19, 2015

‘कार्यस्थल पर महिला उत्पीड़न की रोकथाम‘ विषयक व्याख्यान सम्पन्न

जोधपुर 19 अक्टूबर। जो गलत है, उसको गलत बोलने तथा ना कहने की आदत डालें, निर्णय लेने में देरी न करें, अपने आत्मसम्मान की रक्षा के लिए अष्लील बातें एवं हरकतें करने वालों का विरोध करें।

ये कहना है, समाजषास्त्र विषय से गोल्ड मेडलिस्ट, समाज जिला परिविक्षा एवं समाज कल्याण अधिकारी पद पर रह चुकी तथा वर्तमान में ‘नारी निकेतन बालिका केन्द्र जोधपुर‘ की अधीक्षक मनमीत कौर का। वे कमला नेहरू नगर स्थित मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी के आॅडिटोरियम में ‘कार्यस्थल पर महिला उत्पीड़न की रोकथाम‘ विषयक व्याख्यान में बतौर मुख्य वक्ता बोल रही थीं।

कौर ने कहा कि राजस्थान पिछड़ा प्रदेष माना जाता है, हम नकारात्मक सोच से सकारात्मक सोच निकालें। कार्यस्थल पर होने वाले लैंगिक उत्पीडन की रोकथाम तथा समाधान के लिए महिला संगठन के प्रयासों से सामने आये लैंगिक उत्पीडन वर्ष 2013 में प्रकाषित महिला सुरक्षा कानून का उपयोग करें। उन्होंने छात्राओं को बाल कल्याण, महिला कल्याण, एच.आई.वी. जागरूकता तथा एस.सी, एस.टी., ओ.बी.सी., छात्रवृति एवं समाज कल्याण की अनेक महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारीयां दी।

जयनारायण व्यास विष्वविद्यालय के राजनीतिक विज्ञान की पूर्व विभागाध्यक्ष एवं सेन्टर फाॅर वूमेन स्टडी सेन्टर की पूर्व डायरेक्टर, प्रोफेसर पूनम भावा ने विषिष्ट अतिथि के तौर पर कहा कि आत्मविष्वास की कमी शोषण का कारण होता है। समय बदला है, महिला को सृृजनात्मकता की देवी कहा जाता है। राजनिति विज्ञान में गोल्ड मेडलिस्ट प्रोफेसर पूनम भावा ने राष्ट्रीय स्तर पर महिलाओं से जुड़ी घटनाओं की व्याख्या करते हुए कहा कि विष्वास, परिवार, पुरूष मित्रों का सहयोग एवं आंतरिक षिकायत समिति की सहायता से इन हादसों की रोकथाम की जा सकती है।

मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी के महासचिव मोहम्मद अतीक ने कहा कि इस्लाम में नज़र निची रखकर चलने, औरतों को समान अधिकार देने, सम्मान करने व उन्हें हर कार्य में प्राथमिकता देने की बात कही गई।

पूर्व में यूनिवर्सिटी के प्रेसीडेन्ट डाॅ. हामिद अली खान ने अतिथियों का स्वागत कर, बालिकाओं को दुनिया के हर क्षेत्र में परिवार एवं मुल्क का नाम रोषन करने की बात कही। व्याख्यान में यूनिवर्सिटी के डिप्टी रजिस्ट्रार राजिक वदूद, आंतरिक शिकायत समिति की चेयरमेन डाॅ. सीमा परवीन खान, कला संकाय के डीन डाॅ. इनाम इलाही, डाॅ. साबरा कुरैषी, डाॅ. मरजीना, डाॅ. रविन्द्र टेलर, अजीजुलहसन, नीलम जोषी, डाॅ. डिम्पल, डाॅ. ज्योति गुर्जर, डाॅ. एस पी व्यास, डाॅ. निरंजन बोहरा, डाॅ. अब्दुल्लाह खालिद, डाॅ. रईस, डाॅ. मेहबूब, मोहसिन सहित समस्त विद्यार्थिगण उपस्थित थे। धन्यवाद यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार ओपी बोहरा ने दिया। संचालन डाॅ. मरजीना ने किया।