Home > Latest News / इंग्लैण्ड की सत्तारूढ कन्जरवेटिव पार्टी ने किया मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी का अवलोकन

इंग्लैण्ड की सत्तारूढ कन्जरवेटिव पार्टी ने किया मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी का अवलोकन

October 30, 2015

स्वागत सामरोह में छात्र-छात्राओं को किया सम्बोधित

जोधपुर 30 अक्टूबर। इंग्लैण्ड के सत्तारूढ कन्जरवेटिव पार्टी के दो सदस्यीय दल ने कमला नेहरू नगर स्थित मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी का शुक्रवार को जोधपुर प्रवास के दौरान अवलोकन किया। इसमें मान्चेस्टर शहर की बरी काउन्सिल के फाॅर्मर लीडर बाॅब बिब्बी और नाॅर्थ वेस्ट कंजरवेटिव मुस्लिम फाॅरम के वाइस प्रेसीडेन्ट अजमत हुसैन शामिल रहे।

मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी के महासचिव मोहम्मद अतीक ने बताया कि बाॅब बिब्बी और अजमत हुसैन ने सोसायटी के अधीन संचालित स्कूल, बीएड काॅलेज, बीएसटीसी, नर्सिंग, फार्मेसी, पब्लिक हेल्थ, आईटीआई, लाइबे्ररी और यूनिवर्सिटी से जुड़े कोर्सेज केे बारे में जानकारी ली और यहाँ के शैक्षिक पाठ्यक्रम एवं प्रयोगषालाओं का अवलोकन किया।

इस मौके पर आयोजित स्वागत समारोह में बाॅब बिब्बी और अजमत हुसैन ने छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थी खुद को गरीब व कमजोर न समझें और खुषमिजाजी के साथ, अपने शौक को अपना करियर बनाते हुए यूनिवर्सिटी, परिवार और देष का नाम रोषन करें। उन्होंने अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर एज्यूकेशनल और वेलफेयर वर्क के लिए हर सम्भव सहायता मुहैया करवाने का भरोसा जताया। अंत में उन्होेंने ग्राुम बुझावड स्थित मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी के निर्माणाधीन भवन का दौरा किया तथा उच्च स्तर पर चल रहे यूनिवर्सिटी भवन के निर्माण कार्यो, क्लास रूम और उसकी नक्काषी पर खुषी जाहिर की।

सेमीनार में सोसायटी के पूर्व अध्यक्ष शब्बीर अहमद खिलजी, कोषाध्यक्ष हाजी इस्हाक, यूनिवर्सिटी के प्रेसिडेन्ट डाॅ. हामिद अली, डिप्टी रजिस्ट्रार राजिक वदूद, सोसायटी सदस्य मोहम्मद इस्माईल, हनीफ लोहानी, अब्दुल गफ्फार मंसूरी, निसार खिलजी, फिरोज अहमद काजी, मोहम्मद साबिर, ज़की अहमद, मनोज कुमार सहित समस्त सदस्यगण, षिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थी। संचालन शिक्षक मोहम्मद अनीस ने किया।