जोधपुर 02 नवम्बर। सूरसागर स्थित मदरसा जामिया इस्लामिया मिडिल स्कूल में सोमवार को दीनी एवं दुनियावी तालीम में स्कूल स्तर पर सराहनीय प्रदर्षन करने वाले 17 छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। स्कूल प्रिन्सिपल फकीर मोहम्मद ने वार्षिक रिर्पोट पेष करते हुए
कहा कि समारोह में नन्हें-मुन्नें बच्चों ने तिलावत कुरआन, हम्द, नअ्त, स्वागत गीत, इल्म की अहमियत पर तकरीर, उर्दू व अंग्रेजी में दस अहादीस, हमारा देष शीर्षक से गीत, हमारी मां शीर्षक से नज़्म, बेहतरीन आवाज के साथ पेष की।
मारवाड मुस्लिम एज्यूकेषनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी के महासचिव मोहम्मद अतीक ने बतौर मुख्यअतिथि विद्यार्थियो की हौसलाअफजाई करते हुए, समारोह में खूबसूरत अंदाज में प्रदर्षन करने वाले बच्चों को भी इनामात से नवाज़ा। इस मौके पर स्कूल की वाइस प्रिन्सीपल शबाना सैय्यद को स्कूल में नामांकन बढाने के उपलक्ष में सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में सोसायटी के मुख्य लेखाअधिकारी अयाज अहमद, डाॅ. अतीक, मोइन सिद्दीकी, नईम सिद्दीकी, मोहम्मद सलीम, मोहम्मद इकबाल, साजि़द खान, अब्दुल जब्बार, मोहम्मद रमज़ान, पुकाराम, रजिया सुल्तान, नेहा सिद्दीकी, षिक्षक आदिल अहमद, साले मोहम्मद, इस्हाक नदवी, सुमेर खान, इदरीस खान, मोहम्मद शरीफ, मकसूद खान सहित समस्त विद्यार्थी उपस्थित थे। संचालन दीनयात प्रभारी मौलाना शाहिद नदवी ने किया।