छात्र-छात्राओं ने खो-खो, क्रिकेट और बैडमिन्टन में लगाया दमखम
जोधपुर 21 दिसम्बर। मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेषनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी के अधीन संचालित कमला नेहरू नगर स्थित मदरसा मौलाना आजाद अपर प्राईमरी स्कूल के खेल परिसर में विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता के अन्तर्गत शनिवार को खो-खो, क्रिकेट व बेडमिन्टन खेल का आयोजन किया गया।
पीटीआई अब्दुल मलीक एवं शहनवाज खान ने जानकारी दी कि क्रिकेट मैच में निर्धारित ओवर में सुभाष दल के 42 रनों के लक्ष्य को गांधी दल ने 5 ओवर में ही हासिल कर लिया। गांधी दल के ओसामा ने 29 बनाये और 4 विकेट लिये। सिंगल गर्ल बेडमिन्टन खेल में कृष्णा पूनिया दल की नाजिया ने सानिया मिर्जा दल को हराया। डबल गर्ल बेड़मिन्टन खेल में कृष्णा पूनिया दल की फिजा व मिस्बा ने सानिया मिर्जा दल की करीना व जन्नत को पराजित किया। सिंगल बॉयस बेडमिन्टन के फाइनल खेल में आजाद दल के सोहेल खान ने गांधी को पराजित किया। बॉयस खो-खो सीनियर वर्ग के फाइनल मुकाबले में सुभाष दल ने गांधी दल को हराया।
प्रधानाध्यापक वहीद बैलिम ने विद्यार्थियों को कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद प्रतियोगिताओं से बच्चों का मानसिक एवं शारिरीक विकास होता है। जिससे बच्चें हर क्षेत्र में अच्छा प्रदर्षन करते है। अगले दौर में दौड़, लांग जम्प, हाई जम्प, गोला फैंक, तस्तरी फैंक व बैरल रेस का आयोजन होगा।