Home > Latest News / टीडीएस बोझ नहीं, राष्ट्रीय विकास का सहयोगी - गौड़

टीडीएस बोझ नहीं, राष्ट्रीय विकास का सहयोगी - गौड़

November 06, 2015

टीडीएस अवेयरनेस सेमीनार में शहर भर की सरकारी, निजी बैंक, ट्रस्ट एवं स्वंय सेवी संस्थाओं ने की षिर्कत।

जोधपुर 06 नवम्बर। भारत सरकार के वित्त मंत्रालय की कार्य योजना के अन्तर्गत जोधपुर के आयकर विभाग की ओर से ‘टीडीएस (कर कटौती कर्ता) अवेयरनेस सेमीनार‘ का आयोजन शुक्रवार को कमला नेहरू नगर स्थित ‘मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी‘ के आॅडिटोरियम में किया गया।

सेमीनार में आयकर आयुक्त (टीडीएस) राजस्थान, नरेन्द्र गौड़ ने बतौर मुख्य वक्ता कहा कि इनकम टैक्स के टीडीएस विंग द्वारा पूरे राजस्थान के अलग-अलग क्षेत्रों में ‘अवेयरनेस सेमीनार‘ का आयोजन कर, टीडीएस के प्रति जागृति फैलायी जा रही है ताकि इससे जुड़ी वित्तिय समस्याओं और सुझावों को आमंत्रित कर, राष्ट्रीय स्तर पर निदान के प्रयास किये जा सकें।

आयकर आयुक्त नरेन्द्र गौड़ ने कहा कि पूरे प्रदेष में जयपुर, उदयपुर एवं जोधपुर सर्वाधिक टीडीएस अदा करता है जिसका 50 प्रतिषत लक्ष्य प्राप्त कर लिया गया है। टीडीएस एक बोझ नहीं, बल्कि राष्ट्रीय विकास का सहयोगी है। जोधुपर के संयुक्त आयकर आयुक्त जयसिंह, (टीडीएस), ने बैंको द्वारा जो टीडीएस काटा जाता है उसमें चालान व टीएएन नम्बर की जानकारी, पन्द्रह जीएच फार्म सही भरकर लेना, आदि के बारे में बताया।

मारवाड मुस्लिम एजुकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी के महासचिव मोहम्मद अतीक ने अतिथियों का स्वागत करते हुए सोसायटी के अधीन चलने वाली शैक्षिक एवं कल्याणकारी संस्थाओं की जानकारी दी।

पूर्व राज्यसभा सदस्य एवं समाजसेवी नारायण सिंह माणकलाव ने स्वंय सेवी संगठनो द्वारा दिये गये खर्चे व भुगतान पर टीडीएस काटने के लिए, संस्थाओं को संदेष दिया कि वे इसका हिस्सा बनकर, राष्ट्रीय विकास में भागीदार बनें। आयकर अधिकारी (टीडीएस) शेख अहमद अली ने ट्रस्टों व बैंकों द्वारा किये जाने वाले भुगतान व खर्चो, जिन पर टीडीएस काटना है, उसके बारे में जानकारी दी। साथ ही समय पर सही टीडीएस रीटर्न भरने के बारें में बताया।

आयकर अधिकारी (टीडीएस) विनय कुमार मंगला ने कहा कि टीडीएस के रीटर्नो की विभिन्न तारीखों के बारे में फार्म भरने में आने वाली दिक्कतों के निवारणों की जानकारी दी। अंत में शहर भर की सरकारी व निजी बैंको, ट्रस्ट, शैक्षिक, धार्मिक एवं स्वंय सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों का टीडीएस से सम्बन्धित समस्याओं के समाधान पर सामुहिक चर्चा एवं आपसी संवाद भी हुआ। संचालन शेख अहमद अली ने किया। धन्यवाद सोसायटी सदस्य मोहम्मद साबिर ने दिया।