विश्व उर्दू दिवस के मौके पर, उर्दू वर्णमाला और तराना ए हिन्द, राष्ट्रीय देशभक्ति गीत से उर्दू को सहेज़ने का दिया संदेश
जोधपुर 09 नवम्बर। उर्दू भाषा नहीं, तहज़ीब है, ये किसी एक कौम का प्रतिनिधत्व नहीं करती बल्कि इसमें कौमों की विरासते सहेज़ी गई है। उर्दू शायरी, अदब (साहित्य) और उर्दू को लिखने, पढने, बोलने व जिन्दगी में अपनाने से लोगों में मोहब्बतों, कौमियत ओर मिलजुलकर रहने की सीख मिलती है। ऐसे कई पैगाम ‘अल्लामा डाॅ. मुहम्मद इक़बाल‘ ने अपनी शायरी, किताबों और अपनी तकरीरों (भाषण) में दियें।
ये कहना है मारवाड मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी के महासचिव मोहम्म्द अतीक का। वे सोसायटी द्वारा संचालित मौलाना अबुल कलाम आजाद सीनियर सैकेण्डरी स्कूल में सोमवार को आयोजित विष्व उर्दू दिवस के मौके और उर्दू के मषहूर शायर व दार्शनिक अल्लामा इकबाल की 138वीं यौमे पैदाइश (जयंती) पर आयोजित ‘उर्दू उत्थान संदेशात्मक समारोह‘ में विद्यार्थियों को सम्बोधित कर रहे थे।
स्कूल के प्रिन्सीपल इंतिखाब आलम ने कहा कि ग्यारह नवम्बर को होने वाले, देश के प्रथम केन्द्रीय शिक्षामंत्री मौलाना अबुल कलाम आज़ाद के जन्म दिवस की स्मृति में चल रहे दो दिवसीय कार्यक्रमों की कड़ी के पहले दिन ये कार्यक्रम आयोजित किया गया। सोसायटी के पूर्व अध्यक्ष शब्बीर अहमद खिलजी ने लोगों और विशेष रूप से केन्द्र व प्रदेश की सरकारों से यह आषा जताई कि वे उर्दू से जुड़ी गलतफहमियों को दूर कर, देश में मोहब्बत, सद्भाव और भाईचारे का माहौल बनाकर, उर्दू के शैक्षिक व साहित्यिक विकास में, भेदभाव का नहीं, बल्कि देश प्रेम का सबूत देंगी।
आदर्श मुस्लिम पाक्षिक समाचार पत्र के सम्पादक सलीम खिलजी ने कहा कि उर्दू की तरक्क़ी के लिए लिए प्रिन्ट व इलेक्ट्रिोनिक मीडियों को इसका भरपूर दोहन करना चाहिए। अंत में सभी छात्र-छात्राओं ने हाथों में उर्दू वर्णमाला के अक्षर लेकर उर्दू को सहेजने का संदेश दिया तथा ‘अल्लामा इकबाल द्वारा लिखित तराना ए हिन्द, राष्ट्रीय देशभक्ति गीत‘ ‘सारे जहां से अच्छा हिन्दुस्तान हमारा‘ पेश कर, मरहूम इक़बाल को खिराज ए अक़ीदत पेश की। मंगलवार को मौलाना अबुल कलाम आजाद के जन्म दिवस के पूर्व दिवस पर छात्र-छात्राओं की ओर से ‘राष्ट्रीय शिक्षा दिवस‘ आधारित कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। समारोह में एडवोकेट तलत बारी, शिक्षक अषोक कुमार, पीटीआई रमेष गौतम, मोहम्मद नासिर, नदीम खान, जमीला, आमिर सहित कई विद्यार्थिगण उपस्थित थे।