Home > Latest News / शान्ति और प्रगति के संदेशों के साथ मानव श्रंखृला से बनाया नववर्ष ‘2016‘

शान्ति और प्रगति के संदेशों के साथ मानव श्रंखृला से बनाया नववर्ष ‘2016‘

December 31, 2015

जोधपुर 31 दिसम्बर। हाथों में तिंरगे थामे, एक-दूसरे साथी को जोड़ते हुए, ‘वेलकम और हैप्पी न्यूर ईयर‘ के पोस्टर के साथ, मानव श्रंखृला बनाते हुए ‘2016‘ की आकृति के निर्माण के साथ, दुनिया के लोगों को ‘शान्ति और प्रगति‘ का संदेश दिया।

मौका था, नववर्ष की पूर्व संध्या पर कमला नेहरू नगर स्थित, मौलाना अबुल कलाम आजाद मुस्लिम निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में, गुरूवार को आयोजित ’नववर्ष सेलिब्रेशन‘ का।

आईटीआई के प्रिन्सीपल मनीष माथुर ने कहा कि आईटीआई के विभिन्न ट्रेडों के समस्त प्रशिक्षणार्थियों ने अपने अनुदेशकों के साथ, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मिशन ‘मेक इन इण्डिया‘ से स्वंय को जोड़ते हुए, मानव श्रृखंला निर्माण के सराहनीय कार्य को पूर्ण किया। आईटीआई के प्रशासनिक अधिकारी मुजीब अहमद क़ाज़ी ने कहा कि आईटीआई क्षेत्र का प्रधान वाक्य है ‘कौशलम् बलम् अर्थात् स्किल इज पाॅवर‘। इसी वाक्य को चरितार्थ करते हुए सभी प्रशिक्षणार्थियों ने मानव श्रृंखला में ‘सीखो, कमाओं ओर सेवा करों का भी संदेश दिया।

नववर्ष सेलिब्रेशन के इस समारोह में बीएसटीसी व्याख्याता फरहा मेहर, आईटीआई के शेख फखरूद्दीन, नफीस, शफीक, मुस्ताक, अनिसुर्रहमान, इम्तियाज, नन्दकिशोर, संगीता, टीना, रेणू, रूचि, गणपतलाल, मनोज, लोकेश, अमित, लक्ष्मीचन्द, सुरेन्द्र, मोमिन, शाहरूख, विनोद, मुकेश, मोसिन, लियाकत, संजय, दीन मोहम्मद सहित समस्त अनुदेशकों व प्रशिक्षणार्थियों का विशेष सहयोग रहा। अंत में सभी ने एक-दूसरे को नये साल की मुबारकबाद दी और देश-दुनिया में खुशहाली की कामना की।