जोधपुर 22 जनवरी। कमला नेहरू नगर स्थित मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी जोधपुर में यातायात पुलिस एवं परिवहन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 27वां सड़क सुरक्षाा सप्ताह के अन्तर्गत शुक्रवार को ‘यातायात शिक्षा एवं जागरूकता कार्यक्रम‘ आयोजित किया गया।
रोड़ सेफ्टी जागरूकता के इस व्याख्यान में परिवहन विभाग की निरीक्षक विभा व्यास एवं यातायात पुलिस के काॅन्सटेबल हनुमान सिंह भाटी ने कहा कि अनियंत्रित ड्राइविंग से भारत में प्रतिवर्ष ढाई लाख सड़क दुर्घटनाएं होती है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को सड़क चिन्हों से अवगत कराते हुए, हेलमेट पहनने, लाइसेन्स बनाने, वाहनों का रजिस्ट्रेशन कराने, वाहन गति धीमी रखने, सही पार्किंग करने, वाहन प्रदूषण की जांच कराने, सदैव सड़क के बायीं ओर चलने, ओवरटेव करते समय सावधानी बरतने तथा यातायात पुलिस के निदेर्शो का पालन करने की सीख दी।
अंत में सभी ने लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए ‘सड़क सुरक्षा जन-जागृति अभियान‘ की शपथ ली। ‘वाहन चालकों से अपील‘ तथा ‘सड़क संकेत‘ के पोस्टर का विमोचन हुआ तथा पैम्फलेट भी वितरित किये गये। कार्यक्रम मंें यातायात पुलिस कांस्टेबल करणीदान, यूनिवर्सिटी के प्रेसिडेन्ट डाॅ. हामिद अली खान, रजिस्ट्रार ओपी बोहरा, डिप्टी रजिस्ट्रार मोहम्मद रफीक खान, डिप्टी रजिस्ट्रार राजि़क वदूद, कला संकाय डीन डाॅ. इनाम इलाही, व्याख्याता डाॅ. निरंजन बोहरा, डाॅ. अब्दुल्लाह खालिद, डाॅ रविन्द्र टेलर, डाॅ सीमा परवीन खान, डाॅ. साबरा कुरैशी, डाॅ मरजीना, डाॅ. डिम्पल, डाॅ नीलम जोशी, ज्योति व मोहम्मद शाहिद उपस्थित थे। तीन सौ छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में यातायात पुलिस एवं परिवहन विभाग के अधिकारियों ने यूनिवर्सिटी अधिकारियों का आभार जताया। मंच का संचालन डाॅ. अब्दुल्लाह खालिद ने किया।