67वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर
विद्यार्थियों ने मानव श्रृंखला व ‘इंडो फ्रेंच कोलोबे्रशन‘ से दिया, शान्ति, समृद्धि और खुशहाली का संदेश
जोधपुर 25 जनवरी। मारवाड मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी के अधीन संचालित ‘मदरसा क्रिसेंट पब्लिक स्कूल‘ के छात्र-छात्राओं ने 67वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सोमवार को, मानव श्रृखंला के जरिये सामुहिक रूप से ‘रिपब्लिक डे‘ की आकृृति बनाकर और हाथों में तिरंगे थामकर, पूरी दुनिया को ‘शान्ति, समृद्धि, खुशहाली और कौमी एकता‘ का पैगाम दिया।
साथ ही विद्यार्थियों ने राजधानी दिल्ली में आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस के भव्य समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पधार रहे फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा औलांद और विश्व को प्रतिकात्मक रूप से बैनर के माध्यम से ‘इंडो-फ्रेंच कोलोब्रेशन‘ (भारत-फ्रांस सहयोग) का संदेश दिया।
प्रिन्सीपल उम्मे कुलसूम ने कहा कि छात्र-छात्राओं को हर क्षेत्र में कामयाबी के लिए शिक्षा के साथ-साथ सह शैक्षिक गतिविधियों में बढ-चढकर भाग लेना चाहिए। सोसायटी के महासचिव मोहम्मद अतीक़ ने इस मौके पर विद्यार्थियों को गणतंत्र दिवस की दिली मुबारकबाद देते हुए, मुल्क की तरक्की और कौमी एकता की मज़बूती के लिए मिलजुलकर, कड़ी मेहनत से काम करने की अपील की। इस मानव श्रृंखला के निर्माण में बीएसटीसी व्याख्याता फरहा मेहर, आईटीआई के शेख फख्रूद्दीन, पीटीआई चिन्मय जोशी, बीएसटीसी विद्यार्थी सरवर, कन्हैया, फैयजा, परवीन, सोनम, आरती एवं क्रिसेन्ट स्कूल के शिक्षक हुस्ना, बबीता, यास्मीन, अलवीरा, जेबा, रेशमा, फरहीन, पूनम, हीना, नीतू, ललिता एवं समस्त विद्यार्थियों का विशेष सहयोग रहा।