Home > Latest News / गणतन्त्र दिवस का राष्ट्रीय पर्व हर्षोउल्लास से मनाया गया

गणतन्त्र दिवस का राष्ट्रीय पर्व हर्षोउल्लास से मनाया गया

January 27, 2016

जोधपुर 27 जनवरी। 67वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी के अधीन संचालित मौलाना अबुल कलाम आजाद मुस्लिम सीनियर सैकेण्डरी स्कूल में बुधवार को जोधपुर स्वीट्स के संचालक एवं समाजसेवी सुरेश व्यास द्वारा झण्डारोहण किया गया। मुख्य अतिथि की ओर से थी्र राज गल्र्स बी.टी. एनसीसी, फाॅर राज गल्र्स एयर स्कवा एनसीसी, फाॅर राज एयर स्कवा एनसीसी व स्काउट की परेड एवं स्कूल के बैण्ड का निरीक्षण किया गया।

समाजसेवी सुरेश व्यास ने समस्त विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत से परिवार व देश का नाम विश्व स्तर पर रोशन करने को कहा। मौलाना अबुल कलाम आजाद स्कूल के प्रिन्सीपल इंतिखाब आलम ने बताया कि वर्ष पर्यन्त बेहतर कार्य करने वाले बाईस कर्मचारियों को सोसायटी द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर छात्र माई खदिजा नर्सिंग काॅलेज के छात्र हाफिज अब्दुल मजीद ने तिलावत ए कुरान व कौमी तराना पेश किया। मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी के फारूक खान ने देश प्रेम गीत तथा सोसायटी द्वारा संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं के स्टूडेन्ट्स ने राष्ट्रगान व कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुती दी।

समारोह में पूर्व अध्यक्ष हाजी अबादुल्लाह कुरैशी, शब्बीर अहमद खिलजी, महासचिव मोहम्मद अतीक, उपाध्यक्ष नजीर खां, कोषाध्यक्ष हाजी मोहम्मद इशाक, डाॅ गुलाम रब्बानी, फजलुर्रहमान, मोहम्मद हारून, मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी के प्रेेसीडेन्ट डाॅ. हामिद अली खान, रजिस्ट्रार ओपी बोहरा, डिप्टी रजिस्ट्रार मोहम्मद रफीक खान, रऊफ अंसारी, फिरोज अहमद काजी, मोहम्मद साबिर, समस्त पदाधिकारी, संस्था प्रधान एवं समस्त विद्यार्थी व अभिभावक उपस्थित थे। संचालन मोहम्मद इकबाल चुंदडीगर ने किया। अन्त में दुआ सोसायटी पूर्व अध्यक्ष अब्दुल अजीज ने कराई तथा सभी को लड्डूओं का वितरण किया गया।